1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अरे दीदी की तो तगड़ी ही बेइज्जती हो गई, वायरल Video एक बार आप भी देखिए

अरे दीदी की तो तगड़ी ही बेइज्जती हो गई, वायरल Video एक बार आप भी देखिए

अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिला। बंदरों ने जो किया उसे देखने के बाद आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या देखने को मिला।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां आप एक बार चले जाएंगे तो फिर उसे छोड़ने का बिल्कुल भी मन नहीं करेगा क्योंकि सोशल मीडिया पर हर दिन एक से बढ़कर एक वीडियो और फोटो देखने को मिलते हैं जो इंसान ने पहले नहीं देखा होता है या फिर वो बहुत ही मजेदार होता है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने ऐसे कई पोस्ट देखे होंगे जिसने आपका ध्यान अपनी तरफ खूब खींचा होगा। जुगाड़,  स्टंट और लड़ाई के अलावा सोशल मीडिया पर हंसा देने वाले वीडियो भी खूब वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक दीवार पर कई सारे बंदर बैठे हुए हैं। एक लड़की वहां गई हुई है और वो उन बंदरों को बिस्किट खाने के लिए दे रही है। पहले बंदर को बिस्किट देती है तो वो नहीं लेता है, दूसरा बंदर भी ऐसा ही करता है। इसके बाद वो तीसरे बंदर के सामने बिस्किट करती है और वो बिस्किट ले लेता है और सूंघने के बाद नीचे फेंक देता है। इतना ही नहीं चौथा बंदर भी उसके साथ ऐसी ही करता है और इन्हीं कारणों से वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में 'इंटरनेशनल इंसल्ट' लिखा हुआ है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 81 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये सब मेरे साथ मत करो, बंदर हूं इंसान नहीं। दूसरे यूजर ने लिखा- मैदा वाली बिस्किट ही नहीं खाते,हेल्थ कॉन्शियस। तीसरे यूजर ने लिखा- ये कौन से ब्रांड की बिस्किट है जिसे बंदर भी नहीं खाना चाहते।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

किसी के पापा के परी की सफलतापूर्वक उड़ान! वायरल हो रहा Video देख नहीं रुकेगी आपकी हंसी

सुई लेने का यह तरीका काफी बढ़िया है, एक बार आप भी देखिए वायरल Video