1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सुई लेने का यह तरीका काफी बढ़िया है, एक बार आप भी देखिए वायरल Video

सुई लेने का यह तरीका काफी बढ़िया है, एक बार आप भी देखिए वायरल Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 19, 2025 08:30 am IST,  Updated : May 19, 2025 08:30 am IST

एक कमाल का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो आपको जरूर पसंद आएगा। कई सारे लोगों ने अपना रिएक्शन भी दिया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर हर दिन अनगिनत वीडियो और कई सारे फोटो को लोग पोस्ट करते ही हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो आपको पता होगा कि फीड पर तरह-तरह के पोस्ट देखने को मिलते रहते हैं। उन्हीं में से कुछ वायरल भी होते हैं। जुगाड़, लड़ाई, स्टंट, ड्रामा समेत कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं और उन्हें देखने के बाद लोग उसके मुताबिक रिएक्ट भी करते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और ये वाला काफी अलग है। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बच्चे को सुई लगाई जा रही है। बच्चे के पास एक आदमी बैठा हुआ है और वो उसे सुई लगा रहा है। अब बच्चा जो है वो सुई से डरने के बजाय वहां बैठकर भगवान का नाम जोर-जोर से ले रहा है। वो ऐसा इसलिए कर रहा है ताकि उसका ध्यान कहीं और लग जाए और दर्द का एहसास न हो। अब इसी कारण से वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @ChapraZila नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'सुई लेने का यह तरीका काफी बढ़िया है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने हंसने वाली इमोजी को शेयर करते हुए अपना रिएक्शन दिया है। वहीं कुछ यूजर्स ने 'जय श्री राम' और 'जय भोलेनाथ' लिखा हुआ है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

दूध का स्वाद बढ़ाते दूधियों का Video वायरल, लोगों ने देखा तो किए ऐसे कमेंट

दारोगा साहब भी नाच देखने के शौकीन हैं, Video देख लोगों ने किए फनी कमेंट्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।