1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दूध का स्वाद बढ़ाते दूधियों का Video वायरल, लोगों ने देखा तो किए ऐसे कमेंट

दूध का स्वाद बढ़ाते दूधियों का Video वायरल, लोगों ने देखा तो किए ऐसे कमेंट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 19, 2025 07:10 am IST,  Updated : May 19, 2025 07:10 am IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप हैरान हो जाएंगे। वीडियो को देखकर लोगों ने भी अपना रिएक्शन दिया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया वायरल कंटेंट का एक चलता फिरता अड्डा है। आप जब भी सोशल मीडिया पर जाएंगे, आपको भर-भर के पोस्ट नजर आएंगे और उनके बीच में कुछ वायरल पोस्ट भी नजर आते हैं। सोशल मीडिया पर जुगाड़, लड़ाई, स्टंट, ड्रामा, अतरंगी हरकत, डांस समेत कई सारे वीडियो और उनके अलावा मजेदार फोटो भी वायरल होते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने एक से बढ़कर एक वायरल पोस्ट देखे ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक छोटे से ओवन वैन पर दो लोग सवार हैं और एक पीछे सड़क पर खड़ा है। वैन के ऊपर जो 2 लोग सवार हैं वो दूध के ड्रम में कुछ डालते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो जब जूम होता है तो नजर आता है कि वो लोग एक दूध के ड्रम में दूसरे ड्रम से पानी मिला रहे हैं और वो पानी मिलाकर उस ड्रम को भर देते हैं। इस तरह दूध में पानी की मिलावट करते कुछ लोगों का वीडियो वायरल हुआ मगर यह वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर jeejaji नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 8 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने अलग-अलग तरह से रिएक्ट किया है। एक यूजर ने लिखा- इंसानियत अभी भी जिंदा है। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई अच्छे से मिलाना तभी तो टेस्ट ठीक आएगा। तीसरे यूजर ने लिखा- नियत साफ है, शुद्ध पानी मिलाया है। चौथे यूजर ने लिखा- पाकिस्तान का वीडियो लग रहा है। कई सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

दारोगा साहब भी नाच देखने के शौकीन हैं, Video देख लोगों ने किए फनी कमेंट्स

दिल्ली मेट्रो के प्लेटफॉर्म पर लड़कियों ने किया फूहड़ डांस, Video वायरल होते ही लोगों ने लगा दी क्लास

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।