1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Airpods का ऐसा इस्तेमाल किसी ने नहीं किया होगा आज तक, Video देख हिल गया लोगों का दिमाग

Airpods का ऐसा इस्तेमाल किसी ने नहीं किया होगा आज तक, Video देख हिल गया लोगों का दिमाग

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : May 17, 2025 06:19 pm IST,  Updated : May 17, 2025 06:19 pm IST

Apple के AirPods की कीमत भारत में करीब 13 हजार रुपए से शुरू होती है और 60 हजार तक जाती है। ये Airpods अपनी शानदार साउंड क्वालिटी, एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन और स्टाइलिश डिजाइन के लिए जाने जाते हैं।

Apple AirPods का ऐसा इस्तेमाल आपने पहले कभी देखा है?- India TV Hindi
Apple AirPods का ऐसा इस्तेमाल आपने पहले कभी देखा है? Image Source : SOCIAL MEDIA

अगर कुछ अनोखा और मजेदार देखना हो तो सोशल मीडिया एक बढ़िया जरिया है। यहां एक से एक वीडियो देखने को मिलते हैं, जिन्हें देखने के बाद लोगों हैरत में पड़ जाते हैं। हाल में एक ऐसा ही हैरत भरा वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि कुछ लोग एक Apple के प्रीमियम AirPods केस का इस्तेमाल बड़ी ही अतरंगी तरीके से कर रहे हैं। शायद ही इन एयरपॉड्स का ऐसा इस्तेमाल किसी ने किया होगा।

Apple AirPods का ऐसा इस्तेमाल शायद ही किसी ने देखा होगा

वीडियो में आप देख सकते हैं कि लोग Apple के प्रीमियम AirPods केस का इस्तेमाल खैनी रखने के डब्बे के रूप में कर रहे हैं। यह वीडियो लोगों को ना केवल हंसा रहा है बल्कि ये देसी जुगाड़ और क्रिएटिविटी का भी एक शानदार नमूना पेश कर रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स अपने AirPods के चार्जिंग केस को खोलकर उसमें खैनी (तंबाकू) निकालता है और अपने दोस्त को देता है। फिर वह उस केस को बंद कर अपने पास रख लेता है। शख्स और उसका दोस्त खैनी बनाकर खाने लगते हैं। 

वीडियो पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म @studentgyaan नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे देख लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाएं और वीडियो पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी देने लगे। कुछ लोगों ने इसे AirPods जैसे महंगे प्रोडक्ट का "अपमान" बताया तो कुछ लोगों ने इसे टेक्नोलॉजी और देसी जुगाड़ का एक नया नमूना भी बताया। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "26,900 रुपये का AirPods Pro खरीदकर उसमें खैनी रखना, ये तो अलग ही लेवल का फ्लेक्स है।" दूसरे ने इस वीडियो पर मजाक करते हुए लिखा- अब Apple को "AirPods Khaini Edition" लॉन्च कर देना चाहिए।

पहले भी देखे जा चुके हैं इस तरह के मामले 

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब AirPods का इस्तेमाल किसी अजीबोगरीब काम के लिए देखा गया हो। इससे पहले भी कई वीडियो वायरल हो चुके हैं, जिसमें Airpods का इस्तेमाल दूसरे चीजों के लिए किया गया हो। जैसे एक महिला ने गलती से AirPod को दवा समझकर निगल लिया था। एक खबर तो यह भी सामने आई थी कि एक पक्षी AirPods को चुराकर उड़ गया था।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

पाकिस्तान से लड़ने के लिए उबाल मार रहा गुरु जी का खून, सरकार को चिट्ठी लिख मांगी बॉर्डर पर जाने की इजाजत

रात को बतियाने के लिए बाबू ने दिया था फोन, इस्तेमाल के बाद लड़की छिपाती थी ऐसी जगह कि पता लगाना हो जाए मुश्किल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।