1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बंदर के सामने लड़की बना रही थी रील मगर उसने सिखा दी सबक, Video जरा आप भी देखें

बंदर के सामने लड़की बना रही थी रील मगर उसने सिखा दी सबक, Video जरा आप भी देखें

एक लड़की को पता नहीं क्यों मगर बंदर के सामने डांस करते हुए रील बनानी थी। उसने ऐसा करना शुरू भी किया मगर बंदर ने उसके बाद जो किया, लड़की अब कभी ऐसा कुछ करने की हिम्मत नहीं करेगी।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@SYADVADA169665 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज के समय में जितने भी लोग सोशल मीडिया पर हैं, उसमें से बहुत सारे लोगों के सिर पर रील बनाने का बुखार चढ़ा हुआ है। लोगों को जहां कहीं मौका मिलता है या फिर मन करता है, वो तुरंत रील बनाने लग जाते हैं। ऐसा नहीं है कि रील बनाना गलत बात है और ऐसा नहीं करना चाहिए। रील बनाने के कारण कई लोग आज फेमस हुए हैं मगर कुछ लोग रील के चक्कर में ऐसी बेवकूफी कर देते हैं कि उसका कोई जवाब ही नहीं होता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं कि दीदी के साथ क्या हुआ जो वीडियो वायरल हुआ।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि छत की बाउंड्री पर दो बंदर बैठे हुए हैं। उसमें से एक के सामने लड़की खड़ी है और वो डांस करते हुए रील बनाने लगती है। मगर बंदर को दीदी का डांस पसंद नहीं आता है या फिर उसे अजीब लगता है जिसके तुरंत बाद वो दीदी को सबक सिखा देता है। बंदर पहले तो उसका हाथ पकड़ने की कोशिश करता है मगर नहीं पकड़ पाता है और तभी लड़की पीछे की तरफ मुड़ जाती है। पीछे मुड़ते ही बंदर उसके बाल को पकड़कर खींचने लगता है। कुछ देर खींचने के बाद छोड़ देता है और तब लड़की वहां से भाग जाती है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @syadvada169665 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'अब तो जानवर भी परेशान हो गए हैं इन रीलबाजों से, यकीन न आए तो वीडियो देखें।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 22 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- रीलबाजों को सर्कस में डाल देना चाहिए, लोग टिकट खरीदें और उनको देखें। दूसरे यूजर ने लिखा- इनसे सभी परेशान हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- सस्ते में छूट गई, देखा जाए तो। चौथे यूजर ने लिखा- बहुत बढ़िया मोंकेश भाई।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

बाइक और स्कूटी की ऐसी टक्कर कभी नहीं देखी होगी, Video हो रहा है वायरल

तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें...; डॉक्टर गुप्ता का ये Advertisement देख हो जाएंगे लोट-पोट