सोशल मीडिया की गलियों में आप जब भी जाएंगे, वहां पर आपको एक के बाद एक करते हुए कई सारे वीडियो देखने को मिलेंगे। सोशल मीडिया पर कभी भी कंटेंट की कमी नहीं होती है। कुछ कंटेंट लोग खुद बनाते हैं तो कभी दूसरों का वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाता है जो दूसरे तरह का कंटेंट होता है। कई बार दूसरों की तरफ से बनाया हुआ वीडियो ही सोशल मीडिया पर वायरल होता है क्योंकि वो ज्यादा मजेदार होते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और ये वाला वीडियो देख हर किसी को हंसी आ जाएगी। आइए उसके बारे में बताते हैं।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लड़की 'औरा फार्मिंग किड' वाला ट्रेंड फॉलो करते हुए वीडियो बना रही है। वो नाव पर तो नहीं है मगर छत पर रखे एक स्टूल पर खड़ी है और वहां पर खड़े होकर वो उसी ट्रेंड के स्टेप्स को फॉलो कर रही है। सब कुछ लगभग हो ही गया था और लड़की का वीडियो बन गया था मगर अंत में कुछ ऐसा हुआ जो वीडियो के वायरल होने का असली कारण बना। वीडियो में दिखता है कि वो जिस स्टूल पर खड़ी थी, वो टूट जाता है और लड़की धड़ाम से नीचे गिरती है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @VishalMalvi_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'लो हो गया दीदी का ट्रेंड कम्प्लीट।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- दीदी ने नाव तोड़ दी। दूसरे यूजर ने लिखा- ये छुपकर रिकॉर्ड करना गलत बात है वैसे। तीसरे यूजर ने लिखा- किसी ने नहीं देखा। चौथे यूजर ने लिखा- मजा आ गया। वहीं एक यूजर ने लिखा- लग गई होगी तेज उनको।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
नेपाल में कैदियों ने 'आपदा' को बनाया 'अवसर', जेल की दीवार तोड़कर हुए फरार
दिल्ली यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच छिड़ा महायुद्ध, भयंकर लड़ाई का Video हो रहा है वायरल