1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. नेपाल में कैदियों ने 'आपदा' को बनाया 'अवसर', जेल की दीवार तोड़कर हुए फरार

नेपाल में कैदियों ने 'आपदा' को बनाया 'अवसर', जेल की दीवार तोड़कर हुए फरार

 Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 10, 2025 11:34 am IST,  Updated : Sep 10, 2025 11:34 am IST

कुछ वीडियो अभी सामने आ रहे हैं जिसमें नजर आ रहा है कि कैसे जेल की दीवार को तोड़ा जा रहा है। आइए आपको बताते हैं कि किस जेल से कितने कैदी अब तक फरार हो चुके हैं।

Nepal Gen-Z Protest- India TV Hindi
नेपाल में जेल से फरार हुआ कैदी Image Source : REPORTER INPUT

इस समय हमारे पड़ोसी देश नेपाल की क्या हालत है, वो किसी से नहीं छिपी हुई है। वहां सोशल मीडिया को बैन करने के बाद शुरु हुई Gen-Z की क्रांति वहां की सरकार को पलटने के बाद भी अभी शांत नहीं हुई है। सोशल मीडिया और करप्शन को लेकर शुरू हुआ विरोध इतना आक्रामक हुआ है कि वहां के प्रधानमंत्री को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा। वहां के उप-प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को पीटने के वीडियो वायरल हुए। वहां से संसद को आग के हवाले कर दिया गया। अब वहां के इस आपदा को कैदियों ने अपने लिए अवसर में बदल दिया है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

दीवार तोड़कर जेल से भागे कैदी

नेपाल से एक वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहा है और उस वीडियो में नजर आ रहा है कि एक दीवार को अंदर से तोड़ा जा रहा है। जिस दीवार को तोड़ा जा रहा है वो जेल की दीवार है। नेपाल के बीरगंज जेल में प्रदर्शनकारी घुस गए और उन्होंने वहां जाकर गेट खोल दिया जिसके बाद कई सारे कैदी फरार हो गए। हालांकि सेना ने बीरगंज जेल को अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं बहुत सारे कैदी जेल की दीवार को तोड़कर भी वहां से फरार हुए हैं।

यहां देखें वीडियो

कहां से कितने कैदी हुए फरार?

आपको बता दें कि नेपाल के बीरगंज जेल के अलावा भी कई सारे जेल से कैदियों को भगाया जा रहा है। नेपाल के महोतरी जेल से 576 कैदी और पोखरा जेल से 900 कैदी अब तक फरार हो चुके हैं। वहीं बीरगंज जेल का दरवाजा खोलने से भी कई कैदी फरार हुए मगर उनका आंकड़ा अब तक सामने नहीं आया है। अब देखना यह होगा कि नेपाल में स्थिति कब तक सामान्य होता है और यह विरोध शांत होता है।

ये भी पढ़ें-

दिल्ली यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच छिड़ा महायुद्ध, भयंकर लड़ाई का Video हो रहा है वायरल

बीच रास्ते में लगी भूख तो टिफिन खोलकर वहीं खाने लगा बच्चा, प्यारा सा Video हुआ वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।