सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हर दिन कई तरह के वीडियो पोस्ट होते रहते हैं। जुगाड़, स्टंट, ड्रामा, लड़ाई, अतरंगी हरकत के वीडियो तो सबसे ज्यादा सोशल मीडिया पर पोस्ट होते हैं और उनमें से कई सारे वायरल भी होते हैं। इनके अलावा छोटे बच्चों के प्यारे वीडियो भी खूब वायरल होते हैं। कभी डांस करते हुए बच्चों के वीडियो दिखते हैं तो बच्चों के बात करने का प्यारा सा अंदाज हमें सोशल मीडिया पर देखने को मिलता है। इसके अलावा भी कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक गली के बीच में एक बच्चा बैठा हुआ है और वो कुछ कर रहा है। वीडियो बनाने वाला शख्स जब पास में जाता है तो दिखता है कि वो बच्चा बीच रास्ते में ही बैठा हुआ है और बैग में से टिफिन निकाल लिया है। वो वहीं रास्ते में बैठ कर टिफिन का खाना खा रहा है। उसे देख कुछ लोग वहीं रुक जाते हैं। छोटी उम्र के लड़के हंस रहे हैं तो वहीं बड़े लोग उस बच्चे को बोल रहे हैं कि वो आराम से खाए। जब बच्चा खा लेता है तो एक बंदा उसे टिफिन बंद करके बैग में रखने में मदद करता है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @MOHDIMR1994 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'शाबाश बेटा शाबाश, बच्चा स्कूल जाते हुए रास्ते में लगी भूख, स्कूल तो देखा जाएगा, पहले पेट पूजा, आप सबसे यह गुजारिश है बच्चों को स्कूल खुद छोड़कर आएं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख 92 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बच्चों की मासूमियत बहुत प्यारी होती है। दूसरे यूजर ने लिखा- पहले पेट पूजा फिर काम दूजा। तीसरे यूजर ने लिखा- बच्चे ऐसे ही होते हैं भाई, उनको दुनियादारी से कोई मतलब नहीं है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
टॉयलेट से ऐसा वर्ल्ड क्लास व्यू आज तक नहीं देखा होगा, Video हो रहा है वायरल
सपेरे को बीन बजाने से रोककर शख्स ने कह दी ऐसी बात कि Video हुआ वायरल, लोग भी कर रहे हैं कमेंट