1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. शोरूम का सेल्समैन समझा रहा था थार का फंक्शन, महिला ने पहली मंजिल से नीचे कूदा दी गाड़ी, देखें वीडियो

शोरूम का सेल्समैन समझा रहा था थार का फंक्शन, महिला ने पहली मंजिल से नीचे कूदा दी गाड़ी, देखें वीडियो

 Reported By: Kumar Sonu Edited By: Mangal Yadav
 Published : Sep 09, 2025 09:27 pm IST,  Updated : Sep 09, 2025 09:37 pm IST

दिल्ली के निर्माण विहार में एक दंपत्ति ने थार खरीदी। शोरूम का सेल्समैन कार का फंक्शन समझा रहा था। इस दौरान जब उन्होंने कार स्टार्ट की, तो वह शोरूम से सीधे फुटपाथ पर गिर गई।

शोरूम से गिरी थार- India TV Hindi
शोरूम से गिरी थार Image Source : REPORTER INPUT

नई दिल्ली: दिल्ली के निर्माण विहार में एक दंपत्ति थार खरीदने महिंद्रा के शो रूम में गया। थार खरीदने के बाद शोरूम का सेल्समैन दंपत्ति को थार का फंक्शन समझा रहा था। तभी थार गलती से शोरूम का शीशा तोड़ते हुए फर्स्ट फ्लोर से नीचे गिर गई। यह घटना सोमवार शाम को बजे हुई। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

स्टार्ट करते ही शोरूम से नीचे गिरी थार

डीसीपी अभिषेक धानिया ने बताया कि सोमवार शाम करीब 6.08 बजे गाजियाबाद के इंदिरापुरम निवासी एक दंपत्ति ने थार खरीदी थी। पूछताछ में पता चला कि महिला और उनके पति प्रदीप ने निर्माण विहार स्थित एक महिंद्रा शोरूम से थार रॉक्स कार खरीदी थी। कार शोरूम की पहली मंजिल पर खड़ी थी और मालिक को सौंपी जा रही थी। जब उन्होंने कार स्टार्ट की, तो वह शोरूम से सीधे फुटपाथ पर गिर गई। किसी को चोट नहीं आई। 

पुलिस अधिकारी ने कहा कि जिस समय थार गिरी उस दौरान महिला, उसका पति और शोरूम का एक कर्मचारी कार के अंदर थे। सेल्समैन विकास कार का फंक्शन समझा रहा था। धनिया ने कहा कि किसी को चोट नहीं आई और किसी की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली। 

यहां देखें वीडियो

थार के पहिए तो नींबू पर चढ़ाना था लेकिन पहली मंजिल से नीचे आ गई गाड़ी

जानकारी के मुताबिक, महिला और उसके पति ने थार को करीब 27 लाख रुपये में खरीदी थी। शोरूम में ही थार की पूजा की। बताया जा रहा है कि थार के पहिए तो नींबू पर चढ़ाना था। लेकिन महिला से गलती से एक्सीलेटर तेजी से दब गया। इसकी वजह से थार शोरूम की पहली मंजिल से 15 फीट नीचे गिर गई। हादसे के बाद का एक वीडियो  सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें थार नीचे सड़क पर पलटी हुई दिखाई दे रही है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।