1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बाप रे! पिंजरे में घुसे शख्स का शेर ने दबोच लिया लेग पीस, ये Viral Video देख आत्मा कांप जाएगी

बाप रे! पिंजरे में घुसे शख्स का शेर ने दबोच लिया लेग पीस, ये Viral Video देख आत्मा कांप जाएगी

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Sep 09, 2025 11:11 pm IST,  Updated : Sep 09, 2025 11:11 pm IST

Sher Ka Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें शेर ने शख्स का पैर दबोच लिया। घटना उस वक्त हुई जब वो शख्स शेर के पिंजरे में मौजूद था। अब इस वीडियो पर यूजर्स प्रति​क्रिया दे रहे हैं।

sher ka video, sher ka viral video, lion video, lion viral video, lion video viral, lion latest vira- India TV Hindi
शेर ने दबोचा शख्स का पैर। Image Source : X/@SAAHIRA_A

Sher Ka Video: 'सोते हुए शेर को छेड़ना नहीं चाहिए जाग गया तो चीर—फाड़ देगा' ये फिल्मी डायलॉग तो आपने सुना ही होगा। इस डायलॉग के शाब्दिक अर्थ पर गौर करें तो ये वाक्य जानवरों को बेवजह परेशान न करने की नसीहत के बारे में है। सोशल मीडिया मंच एक्स पर वायरल हो रहे एक वीडियो में इस डायलॉग को चरितार्थ करने वाला एक वाकया दिखाई दिया। वीडियो की लोकेशन संभवत: शेर के पिंजरे की लग रही है जहां शेर ने एक शख्स का पैर दबोचा हुआ है। इस दौरान दूसरा शख्स डंडी से शेर पर वार कर उसे छोड़ने के लिए कहता दिख रहा है। 

एक्स पर वायरल हो रहा वीडियो 

एक्स पर ये वीडियो @saahira_a नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि, 'अरे काट लिया, भाई की क़िस्मत अच्छी थी वरना शेर की नज़र सीधे लेग पीस पर थी। ये सब कितना खतरनाक हो सकता है।' वीडियो में आप देख सकते हैं कि, कैसे शेर शख्स की टांग को दबोचे हुए है और शख्स जोरों से चिल्ला रहा है। इस बीच वहां मौजूद दूसरा शख्स को साथी को बचाने की जुगत में नजर आ रहा है। 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 

इस वीडियो को एक्स पर 2 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा है। वीडियो पर एक यूजर ने लिखा है कि, 'शेर के पिंजरे में करने क्या गए थे?' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'ये शौक भी अजीब हैं इंसानों के, जानवर है वो उसका कोई भरोसा है क्या ?' तीसरे यूजर ने लिखा है कि, 'इनको अपनी जान की भी परवाह नहीं है हद है।' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'इसको शेर को छेड़ने की जरूरत क्या थी..मजाक भारी पड़ सकता था..गए थे दो पैर में एक पैर पर आए होते।' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि, 'किस्मत अच्छी है, कि शेर ने मजाक कर के छोड़ दिया। बाकी इसका तो आज स्वाहा होना तय था।' 

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें-  
Nepal के बारे में 10 अजब—गजब फैक्ट्स, जिन्हें सुनकर दिमाग की बत्ती गुल हो जाएगी, आज जान लें
Nepal में संसद भवन से सिर पर चक्के वाली कुर्सी लेकर भागते दिखे प्रदर्शनकारी, Viral Video में देखें और क्या—क्या लूटा 
 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।