1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दीदी के सिर पर चढ़ा था रील बनाने का नशा, फिर जो हुआ उसे देख डर जाएंगे सभी रीलबाज

दीदी के सिर पर चढ़ा था रील बनाने का नशा, फिर जो हुआ उसे देख डर जाएंगे सभी रीलबाज

एक लड़की को जंगल में बहते पानी के ऊपर रील बना भारी पड़ गया। वीडियो को जब लोग देखेंगे तो उनकी भी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी और रीलबाजों को यह समझ में आ जाएगा कि हर जगह रील नहीं बनानी चाहिए।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज के समय में आपको सोशल मीडिया पर आधी आबादी ऐसी मिलेगी जिसके दिमाग में सिर्फ और सिर्फ रील बनाने का कीड़ा है। उनके दिमाग में सिर्फ एक ही ख्याल चलता रहता है कि वो कब कौन सी रील बना लें। वो कहीं घूमने भी सिर्फ इसी कारण से जाते हैं कि वहां वो रील बना सकें। वैसे तो रील बनाने में कुछ भी गलत नहीं है लेकिन रील बनाने से पहले हमें यह देखना चाहिए न कि वो जगह रील बनाने के लिए सही है या फिर नहीं है। आपने सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो देखे होंगे कि लोगों ने रील बनाने में कोई न कोई बेवकूफी कर दी और फिर उन्हें उसका नतीजा भी भुगतना पड़ा। अभी भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो किसी जंगल के बीच का है। नजर आ रहा है कि एक जगह से छोटी सी नदी बह रही है और उसके ऊपर एक टूटे पेड़ को ब्रिज के तौर पर लगाया गया है ताकि लोग उसे पार कर सके। अब उसी जगह पर लड़की अपनी रील बना रही है। इसी दौरान उसका बैलेंस बिगड़ जाता है और वो सीधे नीचे पानी में गिर जाती है। पानी के बहाव में इतना तो बह ही जाती है कि वो वीडियो के फ्रेम से बाहर हो जाती है। इसके बाद उसके साथ क्या होता, वो नहीं पता चल पाता है लेकिन वीडियो वायरल हो रहा है और इसे देखकर लोगों को समझना चाहिए कि हर जगह रील बनाने के लिए नहीं है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Rupeshk14829210 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'रील का ऐसा जुनून है कि अपनी जान की भी परवाह नहीं है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ऐसे लोगों को अब क्या ही बोले। दूसरे यूजर ने लिखा- सोशल मीडिया के जुनून में लोग कभी कभी अपनी सुरक्षा भूल जाते हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- इनकी रील बन गई।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

हर लड़के ने बचपन में ऐसा सपना जरूर देखा होगा, Video देख आप भी हो जाएंगे सहमत

पुलिस के हाथ नहीं लगने का! बाइक चलाते शख्स को ट्रैफिक वाले ने रोका मगर कुछ यूं हो गया फरार