1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पुलिस के हाथ नहीं लगने का! बाइक चलाते शख्स को ट्रैफिक वाले ने रोका मगर कुछ यूं हो गया फरार

पुलिस के हाथ नहीं लगने का! बाइक चलाते शख्स को ट्रैफिक वाले ने रोका मगर कुछ यूं हो गया फरार

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 08, 2025 11:57 am IST,  Updated : May 08, 2025 11:57 am IST

कई बार आपने देखा होगा कि लोग ट्रैफिक पुलिस से बचने के लिए मेन रोड की जगह गलियों से निकलते हैं। लेकिन जब कभी ट्रैफिक पुलिस से सामना हो जाए तो लोग अलग-अलग तरीके से बचने की कोशिश करते हैं। ऐसा ही एक वीडियो अभी वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है और आप कभी इस बात का अंदाजा नहीं लगा सकते हैं कि स्क्रोल करने के बाद अगला पोस्ट कैसा आएगा और उसमें क्या देखने को मिलेगा। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और दूसरे लोगों की तरह हर दिन एक्टिव रहते हैं तो फिर तमाम तरह के पोस्ट आपके टाइमलाइन पर भी आते होंगे। किसी पोस्ट में जुगाड़ देखने को मिलता है तो किसी पोस्ट में लोग लड़ते हुए नजर आते हैं। किसी पोस्ट में लोग स्टंट करते दिखते हैं तो कभी कुछ और नजर आता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक शख्स बाइक चलाते हुए आ रहा है। उसने तो हेलमेट पहना हुआ है मगर बाइक पर पीछे बैठे शख्स ने हेलमेट नहीं पहना है और शायद इसी कारण से ट्रैफिक पुलिस उसे रोकने की कोशिश करता है। वो बाइक का हैंडल पकड़ता है ताकि शख्स बाइक को रोक ले लेकिन वो रुकना नहीं चाहता था इसलिए उसने बाइक की रेस थोड़ी बढ़ाई और रास्ता खाली देख आगे निकला मगर इस दौरान उसके बाइक का बैलेंस थोड़ा बिगड़ गया था और गिर भी सकता था। खैर उसने फिर से बैलेंस बना लिया और गिरने से बच गया।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर doaba_x08 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो पर लिखा है, 'पुलिस के हाथ नहीं लगने का।' वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बिल्कुल नहीं। दूसरे यूजर ने लिखा- गॉड ब्लेस। वायरल वीडियो कब और कहां का है इसकी जानकारी नहीं मगर इस तरह से करना सुरक्षित नहीं है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

शादी के समय होने लगी तेज बारिश तो शख्स ने दौड़ाया दिमाग, भीगने से बचने के लिए अपनाई यह तरकीब

इन लोगों की डिक्शनरी में डर जैसा कोई शब्द ही नहीं है, Video आपके भी उड़ा देगा होश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।