सोशल मीडिया वायरल कंटेंट का एक चलता फिर अड्डा है जहां आपको हमेशा कुछ न कुछ वायरल देखने को मिल ही जाएगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर दिन लोग कुछ न कुछ पोस्ट करते ही रहते हैं और उन्हीं में से कुछ जो बहुत अलग होते हैं या फिर लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेते हैं, वो वायरल हो जाते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने अब तक एक से बढ़कर एक वायरल वीडियो देखे ही होंगे। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि उस वीडियो में क्या नजर आया।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो किसी शादी का है जहां तेज बारिश हो रही है। बारिश इतनी तेज है कि वहां सब कुछ भीग गया है और उसी कारण से खराब हो गया है। कुछ लोग भी एक टेबल के पास खड़े हैं और बारिश में भीग रहे हैं। वहीं एक शख्स बारिश में भीगने से बचने के लिए टेबल का सहारा लिया। वो टेबल के नीचे घुस गया और फिर उसे जहां जाना था, उसी टेबल को सिर पर लिए वहां से गया। वीडियो में लिखा है, 'बारातियों में से एक मैं ही बच पाया भीगने से।'
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर maximum_manthan नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'टेबल ने बचा लिया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 39 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अब पंडित को पकड़ो जिसने शादी के डेट फिक्स करी थी। दूसरे यूजर ने लिखा- पक्का बिहारी लड़का होगा। वहीं कई सारे लोगों ने हंसने वाली इमोजी शेयर की है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
इन लोगों की डिक्शनरी में डर जैसा कोई शब्द ही नहीं है, Video आपके भी उड़ा देगा होश
एक नंबर है इस लड़के का जुगाड़, देखने के बाद आप भी करेंगे तारीफ, Video वायरल