1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. प्राचीन काल में ऐसे युद्ध होते होंगे, वायरल Video देख आपको भी आ जाएगी हंसी

प्राचीन काल में ऐसे युद्ध होते होंगे, वायरल Video देख आपको भी आ जाएगी हंसी

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 08, 2025 06:55 am IST,  Updated : May 08, 2025 06:55 am IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें नजर आ रहा है कि दो पक्षों के बीच लड़ाई हो रही है मगर उनका तरीका देखने के बाद आपको हंसी आएगी। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आया।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

आज के समय में सोशल मीडिया का यूज बहुत ही ज्यादा कॉमन हो गया है। आपको लगभग वो हर इंसान सोशल मीडिया पर मिल जाएगा जो स्मार्ट फोन चलाता है। अपने फ्री समय में या फिर मनोरंजन के लिए लोग सोशल मीडिया की गलियों में ही चक्कर लगाते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपको पता होगा कि हर दिन सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ पोस्ट होता ही रहता है। कोई लड़ाई का वीडियो पोस्ट करता है तो कोई मजेदार फोटो पोस्ट करता है। कोई जुगाड़ का वीडियो पोस्ट करता है तो कोई दो लोगों के बीच बातचीत का स्क्रीनशॉट शेयर करता है। इसके अलावा भी तमाम चीजें सोशल मीडिया पर नजर आती हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है और वो काफी मजेदार है। वीडियो में नजर आ रहा है कि खेत में दो पक्ष मौजूद है और दोनों के बीच में लड़ाई चल रही है। लेकिन ये लड़ाई लात और मुक्कों से नहीं हो रही है और न ही कोई किसी एक पकड़कर मार रहा है। दोनों पक्षों के बीच लड़ाई लाठी से हो रही है और वो लाठी मार नहीं रहे हैं बल्कि फेंक रहे हैं। जिस तरह से भाले फेंके जाते है, ठीक उसी तरह ये दोनों पक्ष एक दूसरे पर लाठी फेंक रहे हैं और यही वो कारण है कि वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @AbhayRaj_017 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'प्राचीन काल में ऐसे युद्ध होते होंगे।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये वाला युद्ध कहां का है। दूसरे यूजर ने लिखा- यह वाला युद्ध तो बहुत खतरनाक होता होगा। तीसरे यूजर ने लिखा- आज भी ऐसे होते हैं बस हथियार बदल जाते हैं।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

खड़ी पहाड़ी पर बंदे ने चढ़ा दी बाइक, Video देख फटी रह गईं लोगों की आंखें

Video: मगरमच्छ से बचा तो शेरों ने घेरा, फिर लकड़बग्घों ने दौड़ाया, तीन बार मौत के मुंह से बचकर निकला जंगली सुअर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।