1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अंगूठी रस्म पर दुल्हन की मुठ्ठी नहीं खोल पाया दूल्हा, लोग बोले- पूरे मर्दाना समाज की इज्जत मिट्टी में मिला दी

अंगूठी रस्म पर दुल्हन की मुठ्ठी नहीं खोल पाया दूल्हा, लोग बोले- पूरे मर्दाना समाज की इज्जत मिट्टी में मिला दी

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Apr 28, 2025 08:44 am IST,  Updated : Apr 28, 2025 08:50 am IST

शादी के बाद अंगूठी रस्म में दुल्हन ने अंगूठी खोज कर उसे अपनी मुट्ठी में बंद कर ली। जिसे दूल्हे ने पूरे दम लगाकर खोलने की कोशिश की लेकिन वह उसे खोल नहीं पाया।

दूल्हा थक गया लेकिन वह दुल्हन की मुट्ठी नहीं खोल पाया- India TV Hindi
दूल्हा थक गया लेकिन वह दुल्हन की मुट्ठी नहीं खोल पाया Image Source : SOCIAL MEDIA

शादियों में तरह-तरह के रस्म निभाए जाते है। उनमें से ही एक है 'अंगूठी ढूंढने की रस्म।' जिसमें दूल्हा-दुल्हन दूध से भरे बर्तन में अंगूठी खोजते हैं और जो सबसे पहले उस अंगूठी को खोज लेता है, उसे विजेता माना जाता है। इसी रस्म को निभाते एक दूल्हा-दुल्हन का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जहां दुल्हन ने दूल्हे के छक्के छुड़ा दिए। दरअसल, इस रस्म में दुल्हन अंगूठी को ढूंढने के बाद उसे अपनी मुट्ठी में इस तरह से कस लेती है कि उसे छुड़ाने में दूल्हा पसीना-पसीना हो गया लेकिन फिर भी वह उस दुल्हन की मुट्ठी को खोल ना सका। दुल्हन की ये बेशुमार ताकत देख ससुराल वाले हैरान रह गए।

दुल्हन की मुट्ठी नहीं खोल पाया दूल्हा

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि, दूल्हा-दुल्हन दूध से भरे बर्तन में अंगूठी खोजने की रस्म निभा रहे हैं। दुल्हन जल्दी से अंगूठी को खोज लेती है। जबकि बेचारा दूल्हा हाथ मलते रह जाता है। अंगूठी को खोजने के बाद दुल्हन उसे अपनी मुट्ठी में ऐसे कस लेती है कि दूल्हा उसे खोल ही नहीं पाता। यह देख घर में मौजूद सभी मेहमान ठहाके लगाने लगते हैं और दुल्हन की इस गजब की ताकत को देख उनकी आंखें फटी की फटी रह जाती है। वहीं, कुछ मेहमानों को दूल्हे का मजाक उड़ाते भी देखा जा सकता है।

वीडियो पर लोगों ने कुछ ऐसे किया रिएक्ट

इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @soniladosoni नाम की यूजर ने शेयर किया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 50 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा और 3 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट कर दूल्हे के खूब मजे लिए हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- भाभी ने भईया को अभी से ही मुट्ठी में कर लिया। दूसरे ने लिखा- इस लड़के ने पूरे मर्दाना समाज की इज्जत को मिट्टी में मिला दिया है। तीसरे ने लिखा- परीक्षा में फेल हो गए भाई तुम तो। चौथे ने लिखा- खाते पीते घर से है, मजाक थोड़ी है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

Optical Illusion: अंगूर में छुपी हुई है एक बिल्ली, 30 सेकेंड में खोजने वालों के पास होगी बाज जैसी नजर

Video: रब ने बना दी जोड़ी, दोनों पति-पत्नी निकले गंजेड़ी, साथ में चिलम मारते दिखा कपल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।