1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अगर आज Dogesh भाई नहीं होते तो विवाद काफी बढ़ जाता, दो सांडों के बीच हुई लड़ाई में बीच-बचाव करते दिखा कुत्ता

अगर आज Dogesh भाई नहीं होते तो विवाद काफी बढ़ जाता, दो सांडों के बीच हुई लड़ाई में बीच-बचाव करते दिखा कुत्ता

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Apr 21, 2025 01:16 pm IST,  Updated : Apr 21, 2025 01:16 pm IST

दो सांडों के बीच हुई लड़ाई में एक कुत्ता बीच-बचाव करते नजर आया। इस नजारे को एक शख्स ने अपने घर की बालकनी से अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

दो सांडों की लड़ाई में बीच-बचाव करते दिखा कुत्ता- India TV Hindi
दो सांडों की लड़ाई में बीच-बचाव करते दिखा कुत्ता Image Source : SOCIAL MEDIA

सड़क पर सांडों का आतंक आपने खूब देखा होगा। आए दिन सोशल मीडिया पर इस तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। जिसमें सांडों को सड़क पर उत्पात मचाते हुए देखा जाता है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें सड़क पर हो रही दो सांडों की लड़ाई का बीच-बचाव करने एक कुत्ता पहुंच जाता है और उनके उत्पात को शांत करने की कोशिश करता है।

दो सांडों के बीच हुई गैंगवार

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर दो सांडों के बीच गैंगवार हो रहा है। दो भारी-भरकम सांड एक-दूसरे से लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। सांडों के बीच हो रही लड़ाई को एक कुत्ता शांत करवाते नजर आ रहा है। जैसे ही सांड आपस में भिड़ने की कोशिश करते हैं वैसे ही कुत्ता उनके पास जाकर उन्हें एक-दूसरे से लड़ने से रोकता है। ऐसे ही करते हुए वह दो सांडों को बीच होने वाले महायुद्ध को रोक देता है और शायद सांड भी उसकी बातें मानकर आपस में लड़ना छोड़ वहां से चले जाते हैं। ऐसे में सड़क पर एक बहुत बड़ा विनाश होने से उस कुत्ते ने बचा लिया।

वीडियो पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स

वायरल हो रहे इस सांडों की लड़ाई के वीडियो को इंस्टाग्राम पर @viishal_memes नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों व्यूज और हजारों लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- इस दुनिया में आज भी कुत्तानियत ज़िंदा है। दूसरे ने लिखा- अपनी जान जोखिम में डालकर डोगेश भाई ने इस धरती को विनाश होने से बचा लिया। तीसरे ने लिखा- जहां मैटर बड़े होते हैं, वहीं डोगेश भाई खड़े होते है। चौथे ने लिखा- जहां डोगेश भाई हों वहां विवाद कभी नहीं हो सकता।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढें:

तेज दिमाग वाले हैं तो बताएं इस तस्वीर में कुल कितने ड्राइवर हैं, 99% लोग हो गए फेल

पति से बोला था थोड़ी सी सब्जी लाने को, पूरी दुकान उठा लाए, परेशान भाभी जी को देख लोगों ने दी फिर से बेचने की सलाह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।