1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ऐसे दोस्त हों तो फिर कहीं भी जलील कर देंगे, एक बार आप भी देखिए वायरल Video

ऐसे दोस्त हों तो फिर कहीं भी जलील कर देंगे, एक बार आप भी देखिए वायरल Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 08, 2025 07:58 am IST,  Updated : May 08, 2025 07:58 am IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद कुछ लोगों को हंसी आएगी तो कुछ लोगों को अपने ऐसे दोस्तों की याद आ जाएगी। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐसा कोई दिन नहीं जाता होगा जब लोग कुछ पोस्ट न करते हो। हर दिन लोग अपने अकाउंट पर कुछ न कुछ पोस्ट करते ही हैं। कोई वीडियो पोस्ट करता है तो कोई फोटो पोस्ट करता है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपको पता होगा कि हर दिन उन्हीं सब पोस्ट में से कुछ वायरल भी होते हैं। कभी जुगाड़ का वीडियो वायरल होता है तो कभी दुकान पर लगे पोस्टर की फोटो वायरल होती है। कभी स्टंट करने वाले लोगों का वीडियो वायरल होता है तो कभी अतरंगी और अजीब हरकत करते दोस्त वायरल हो जाते हैं। अभी एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक साथ तीन दोस्त खड़े हैं और फोन में कुछ देखकर बात कर रहे हैं। एक शख्स हाथ में कोल्ड ड्रिंक की कांच वाली बोतल लेकर उनके पास पहुंचता है और उनसे पूछता है कि क्या उनके पास बोतल ओपनर है। इसके बाद एक शख्स उस बोतल को लेता है और बीच में खड़े दोस्त के दांतों से उस बोतल के कैप को खोल देता है। इसके बाद वो दोस्त भी उसे हैरान होकर देखता नजर आता है। यही कारण है कि वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @ThorPrasad_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'टेक्नोलॉजिया अगेन' और साथ में हंसने वाली इमोजी भी है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग-अलग अकाउंट से फनी वीडियो के तौर पर खूब शेयर किया जा रहा है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

प्राचीन काल में ऐसे युद्ध होते होंगे, वायरल Video देख आपको भी आ जाएगी हंसी

खड़ी पहाड़ी पर बंदे ने चढ़ा दी बाइक, Video देख फटी रह गईं लोगों की आंखें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।