विज्ञान इतना तरक्की कर चुका है कि इंसानों ने अपनी ही तरह मशीनों को भी तैयार कर दिया है। रोबोट्स के इस जमाने में हर देश रोबोट्स पर लगातार सर्च कर रहा है और अपनी तकनीक को और भी बेहतर बनाने की कोशिश में लगा हुआ है। हालांकि इंसान यह काम अपना काम आसान बनाने के लिए कर रहा है लेकिन इस तकनीक का जो दूसरा और बुरा पहलू है, वह ये है कि ये रोबोट्स शायद आगे चलकर इंसानों के लिए ही खतरा बन जाएं। बस एक टेक्निकल फॉल्ट और इंसानों की तबाही शुरू। इस मुद्दे पर कई फिल्में भी बन चुकी हैं। जिसमें ये दिखाया गया है कि इंसानों के लिए रोबोट्स कैसे खतरा बन सकते हैं। Robot और Raone जैसी बॉलीवुड फिल्मों में इंसानों पर रोबोट्स के खतरों को दिखाया गया है। इन फिल्मों में बताया गया है कि कैसे एक रोबोट टेक्निकल फॉल्ट की वजह से इंसानों का ही दुश्मन बन जाता है।
ह्यूमनॉइड रोबोट हुआ बेकाबू
बिल्कुल कुछ ऐसा ही हुआ चीन की एक फैक्टरी में, जहां एक ह्यूमनॉइड रोबोट जो इंसानों की तरह दिखता और काम करता है, वह अचानक से बेकाबू हो गया और अपने ऑपरेटरों पर ही हमलावर हो गया। इस घटना का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक फैक्टरी में दो कर्मचारी एक ह्यूमनॉइड रोबोट की टेस्टिंग कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि रोबोट को एक छोटे से क्रेन से लटकाया गया है। अचानक से वह रोबोट बोकाबू हो जाता है और बिना किसी चेतावनी के वह अपने ही ऑपरेटरों से हाथापाई करने लगता है। वीडियो में रोबोट को तेजी से अपने हाथ को चलाते हुए आप देख सकते हैं। रोबोट के बेकाबू होने के बाद कंप्यूटर और आसपास का सामान बिखर जाता है।
कोडिंग एरर की वजह से हुई ये घटना
टेस्टिंग कर रहे ऑपरेटर भी डरकर पीछे हट जाते हैं। आखिरकार एक ऑपरेटर जल्दी से क्रेन के पीछे जाता है और बहुत ही सावधानी से उस रोबोट को खींचकर वापस उसकी जगह पर लाता है। तब जाकर वह रोबोट शांत हुआ। इस मामले को लेकर कई मीडिया रिपोर्ट्स भी सामने आए हैं। जिसमें बताया जा रहा है कि रोबोट एक “कोडिंग एरर” का वजह से बेकाबू हो गया था। इस रोबोट को बनाने में करीब 6.5 लाख युआन (लगभग 76 लाख रुपये) खर्च हुए हैं। फिलहाल यह वीडियो सोशल साइट एक्स पर @aprajitanefes नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वायरल वीडियो पर तमाम लोगों ने जमकर कमेंट भी किया है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, “यह वीडियो काफी डरावना है! अगर रोबोट्स ऐसे बेकाबू होने लगे, तो क्या होगा?” दूसरे ने लिखा- “लगता है रोबोट अपने बॉस से नाराज़ था।”
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें:
बैल हूं, बैलबुद्धि नहीं! टंकी का नल खोलकर पानी पीते नजर आए नंदी महाराज
चलती का नाम गाड़ी, जुगाड़ की मेहरबानी पर दौड़ रहे ऑटो का Video हुआ वायरल