1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इन लोगों की डिक्शनरी में डर जैसा कोई शब्द ही नहीं है, Video आपके भी उड़ा देगा होश

इन लोगों की डिक्शनरी में डर जैसा कोई शब्द ही नहीं है, Video आपके भी उड़ा देगा होश

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 08, 2025 09:58 am IST,  Updated : May 08, 2025 09:58 am IST

अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोगों की आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। ऐसा नजारा आपने खुद की आंखों से शायद ही कभी देखा होगा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हर दिन कुछ न कुछ वायरल होता हुआ देखने को मिल ही जाता है। गंभीर विषयों से लेकर मजाकिया वीडियो तक, सोशल मीडिया पर हर कुछ वायरल होता है। जितने भी लोग सोशल मीडिया पर हैं और दिन में थोड़ा समय भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं, उन्हें पता होगा कि सोशल मीडिया वायरल पोस्ट का ही एक अड्डा है। जुगाड़ से लेकर स्टंट तक, लड़ाई से लेकर डांस तक और इसके अलावा भी तमाम तरह के वीडियो वायरल होते हैं और साथ में कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं। अभी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि ट्रेन पटरी पर धीमी रफ्तार में चल रही है। ट्रेन प्लेटफॉर्म पर है और प्लेटफॉर्म की लंबाई देखकर ऐसा लगता है कि ट्रेन रुकने वाली है। वीडियो में यह नजर आता है कि सबसे आगे यानी इंजन के पास दरवाजे पर एक शख्स लटका हुआ है। उसे देखने के थोड़ी देर बाद ही नजर आता है कि उसके पीछे यानी दूसरे गेट पर कई सारे लोग लटके हुए हैं। अब अगर वो ट्रेन अभी रुकने वाली है तो सोचिए कि ये लोग कितनी दूरी से ऐसे ही लटकते हुए आ रहे हैं जो काफी खतरनाक है। किसी ने इसे रिकॉर्ड कर लिया तो अब वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर theindiansarcasm नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो में सबसे ऊपर लिखा है, 'दिन प्रतिदिन दिन इंडिया' और कैप्शन में लिखा है, 'इंडियन।' वहीं एक यूजर ने वीडियो देखने के बाद कमेंट करते हुए लिखा- ये इंडिया नहीं बांग्लादेश है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

एक नंबर है इस लड़के का जुगाड़, देखने के बाद आप भी करेंगे तारीफ, Video वायरल

इस बंदे के दिमाग को 21 तोपों की सलामी है, वायरल Video देख आप भी हो जाएंगे हैरान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।