1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. रील के चक्कर में अपनी मौत को दावत दे रहा है, आप भी देखिए शख्स की बेवकूफी भरी हरकत

रील के चक्कर में अपनी मौत को दावत दे रहा है, आप भी देखिए शख्स की बेवकूफी भरी हरकत

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 06, 2025 08:49 am IST,  Updated : May 06, 2025 08:49 am IST

कुछ लोग रील के चक्कर में अपनी जान को किस तरह खतरे में डाल लेते हैं इसका एक उदाहरण अभी सोशल मीडिया पर देखने को मिला। वीडियो देखने के बाद आपकी भी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

आज के समय में बहुत सारे लोग ऐसे हैं जिनके सिर पर रील का बुखार इस कदर चढ़ा है कि इसके आगे वो अपनी जान की भी परवाह नहीं करते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपके टाइमलाइन पर भी हर कुछ दिनों में ऐसा कोई न कोई वीडियो आ ही जाता होगा जिसमें दिखता होगा कि कैसे लोग सिर्फ रील्स के लिए खतरनाक स्टंट करते हैं। कोई ऊंची बिल्डिंग से नीचे लटकता है तो कोई कार और बाइक पर स्टंट करता है। अभी भी एक स्टंटबाज का ही वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक शख्स जो कार को ड्राइव कर रहा था, वो कार का दरवाजा खोलकर वहां से निकलकर कार की छत पर बैठा हुआ है। कार की छत पर बैठकर वो फ्लेक्स करता है और फिर वो कार के अंदर जाने के लिए नीचे उतरता है मगर इसी दौरान उसका पैर स्लिप करता है और वो अंदर नहीं जा पाता है। अब वो दोनों हाथों से कार को पकड़ा हुआ है, कार आगे चले जा रही है और उसके पैर जमीन पर हैं जो घसीटते हुए जा रहे हैं। वीडियो में इतना ही नजर आता है, आगे का कुछ रिकॉर्ड नहीं हुआ है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @PalsSkit नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'लोग रोड पर वाहियात हरकतें क्यों करते हैं? अपनी जान के साथ दूसरों की जान को भी खतरे में डालते हैं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- यह खतरनाक स्टंट मौत को दावत देना है। दूसरे यूजर ने लिखा- अपने साथ दूसरे की भी जान जोखिम में डालते हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- सब रील का चक्कर है। चौथे यूजर ने लिखा- पागल होते हैं ऐसे लोग।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

अरे ये तो असंभव है, सड़क पर चलती बाइक को देख आप भी हो जाएंगे हैरान, देखें Video

लो भाई आ गया स्वाद? सड़क पर अनोखी रेस कर रहे थे लड़के, फिर जो हुआ आप भी देख लें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।