1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. जरा इन बहन जी को तो देखिए, इन्होंने तो ट्रेन को ही ट्रेडमिल समझ लिया है, Video वायरल

जरा इन बहन जी को तो देखिए, इन्होंने तो ट्रेन को ही ट्रेडमिल समझ लिया है, Video वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 05, 2025 01:07 pm IST,  Updated : May 05, 2025 01:07 pm IST

अभी सोशल मीडिया पर एक लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको 'सबवे सर्फर्स' गेम की याद आ सकती है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी कमेंट किया है।

Screen Grab- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

हर दिन लोग कुछ न कुछ समय सोशल मीडिया की गलियों में तो बिताते ही हैं। ऐसा बहुत कम लोग होंगे जो सोशल मीडिया की गलियों से दूर रहते हैं वरना आज के समय में तो कई सारे बच्चे भी सोशल मीडिया पर हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपके टाइमलाइन पर भी एक से बढ़कर एक वीडियो आते होंगे। उसमें से कुछ जुगाड़ के होते होंगे तो कुछ लड़ाई के होते होंगे। कुछ वीडियो स्टंट करने वाले लोगों के होते होंगे तो किसी वीडियो में प्यारे बच्चे नजर आते होंगे। इसके अलावा भी तमाम तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आप सभी ने कभी न कभी 'सबवे सर्फर्स' गेम तो खेला ही होगा जिसमें एक शख्स रेलवे की पटरी और ट्रेनों के ऊपर भागता है और पुलिस वाला उसे पकड़ने के लिए उसके पीछे भागता दिखता है। लेकिन क्या आपने कभी किसी को असलियत में ट्रेन के ऊपर भागते देखा है। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लड़की पहले तो ट्रेन पर उसके उल्टी दिशा में भागती है और उसके बाद रुक जाती है और वापस घूम कर ट्रेन की पटरी पर ही डांस जैसा करने लगती है। उसे जरा सा भी डर नहीं लगता है। उस देख ऐसा लगता है जैसे उसने ट्रेन को ट्रेडमिल समझ लिया है और वहां दौड़ रही है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @shilpasahu432 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 86 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये करतूत पाकिस्तान में ही संभव है। दूसरे यूजर ने लिखा- गजब की हिम्मत है। तीसरे यूजर ने लिखा- ये बांग्लादेश की ट्रेन है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

सुन लो बरेली वालों! लोगों को सावधान करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने किया अनाउंसमेंट, Video वायरल

एक शराबी को शराब से दूर नहीं किया जा सकता, यकीन नहीं तो देख लीजिए वायरल Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।