1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 20 सेकंड की रील के चक्कर में अपनी जिंदगी को दांव पर लगाते दिखे दो युवक, Video हुआ वायरल

20 सेकंड की रील के चक्कर में अपनी जिंदगी को दांव पर लगाते दिखे दो युवक, Video हुआ वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 30, 2025 10:50 am IST,  Updated : Apr 30, 2025 11:20 am IST

कुछ लोग इतने महान होते हैं कि वो रील बनाने के चक्कर में अपनी जान को भी जोखिम में डाल देते हैं। ऐसी ही हरकत करते दो युवकों का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

आजकल सोशल मीडिया का जमाना चल रहा है और आपको लगभग हर कोई सोशल मीडिया के किसी न किसी प्लेटफॉर्म पर मिल ही जाएगा। कुछ लोग सोशल मीडिया पर रील बनाकर पोस्ट करते हैं तो कुछ लोग उन्हीं रील को देखने के लिए जाते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और रील्स देखते हैं तो फिर आपने देखा होगा कि कुछ लोग सिर्फ रील्स के लिए अपनी जान को खतरे में डाल देते हैं। ऐसे कई वीडियो वायरल हुए हैं और अब एक और वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उस वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो किसी ऊंची पहाड़ी का लगता है। वहां एक सूखे पेड़ की पतली सी डाली पर दो लड़के लटके हुए और मस्ती कर रहे हैं। अब इतनी ऊंचाई से अगर किसी का हाथ छूटा या फिर वो डाल सूखी होने के कारण टूट गई तो इनका क्या होगा, इसका अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता है। सिर्फ रील को वायरल करने और फेमस होने के लिए लोग जिस तरह की बेवकूफी कर रहे हैं, वो वाकई चिंताजनक है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @rajkumarsa67213 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, '20 सेकंड की रील के चक्कर में पूरी जिंदगी को दांव पर लगा दिए।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 66 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- शायद इनको अपने मां-बाप की परवाह नहीं है। दूसरे यूजर ने लिखा- क्या कहें इनके बारे में। एक अन्य यूजर ने लिखा- ऐसे ही जांबाज लोगों की जरूरत हमारे देश को है जो अपनी जान की परवाह नहीं करते।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ऐसे लोगों को सपोर्ट नहीं रिपोर्ट करने की जरूरत है! इनकी हरकत देख आपको भी आएगा गुस्सा

ये पंखा तो ड्रोन में बदल गया, वायरल Video देख आपको भी आ जाएगी हंसी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।