1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये पंखा तो ड्रोन में बदल गया, वायरल Video देख आपको भी आ जाएगी हंसी

ये पंखा तो ड्रोन में बदल गया, वायरल Video देख आपको भी आ जाएगी हंसी

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 29, 2025 10:39 pm IST,  Updated : Apr 29, 2025 10:39 pm IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद हंसी निकलनी तय है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी एक से बढ़कर एक कमेंट किए हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐसा कोई दिन नहीं जाता होगा जब लोग कुछ पोस्ट न करते हों और उन्हीं सब पोस्ट में से कुछ वायरल न होता हो। हर दिन कुछ न कुछ सोशल मीडिया पर छाया ही रहता है। कभी जुगाड़ का वीडियो वायरल होता है तो कभी सीट के लिए मेट्रो में लड़ने वाले लोग वायरल होते हैं। कभी रील्स के लिए अपनी जान को जोखिम में डालने वाले वायरल होते हैं तो कभी रील्स के लिए ही अतरंगी हरकत करने वाले वायरल होते हैं। इसके अलावा भी कई तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। अभी भी एक गजब का वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बंदा कमरे में बैठा हुआ है और उसके सामने एक स्टैंड फैन है। उस फैन को चलाने के लिए वो उसके ब्लेड पर मारता है। एक बार मारने पर चालू नहीं होता है तो वो दूसरी बार मारता है और इस बार पंखा चालू हो जाता है। लेकिन इसके बाद कुछ अलग ही देखने को मिलता है। वीडियो में दिखता है कि पंखा स्टैंड से अलग हो जाता है और हवा में उड़ने लगता है। वो आदमी यह देखकर हैरान हो जाता है। वीडियो इसी कारण से वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर budhesh_mandal_14 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 23 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- लगता है पंखा रुस गया है, थप्पड़ की वजह से। दूसरे यूजर ने लिखा- अब वो सीधा चांद पर लैंड करेगा। तीसरे यूजर ने लिखा- चलता फिरता पंखा पता नहीं कहां चला गया। चौथे यूजर ने लिखा- कहां गया उसे ढूंढो। एक अन्य यूजर ने लिखा- 360 डिग्री फैन।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इस घटना को महिला कभी नहीं भूल पाएगी, Video देखा तो लोगों ने भी किया रिएक्ट

लड़की ने डांस तो अच्छा किया मगर अंत में जो हुआ उसे देख आ जाएगी हंसी, देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।