1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ऐसे लोगों को सपोर्ट नहीं रिपोर्ट करने की जरूरत है! इनकी हरकत देख आपको भी आएगा गुस्सा

ऐसे लोगों को सपोर्ट नहीं रिपोर्ट करने की जरूरत है! इनकी हरकत देख आपको भी आएगा गुस्सा

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 29, 2025 11:41 pm IST,  Updated : Apr 29, 2025 11:41 pm IST

अपनी रील को वायरल करने और ज्यादा से ज्यादा से लाइक्स पाने के लिए कुछ लोग अपनी जान को भी जोखिम में डाल देते हैं। ऐसी ही हरकत करने वाले शख्स का वीडियो अभी वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

आज के समय में सोशल मीडिया का यूज बहुत कॉमन हो गया है तो उसी सोशल मीडिया पर फेम पाने और वायरल होने का भूत भी कुछ लोगों के सिर पर इस कदर सवार है कि वो उसके आगे अपनी जान की भी परवाह नहीं करते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपको क्या ही बताना। आपने खुद ही अपने टाइमलाइन पर ऐसे कई वीडियो देखे होंगे जिसमें लोगों की बेवकूफी नजर आई होगी और अगर नहीं देखा है तो अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे आप देख सकते हैं। उस वीडियो को देखने के बाद आपको उन लोगों पर गुस्सा आना तय है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक शख्स मिट्टी के दलदल जैसे कीचड़ में खड़ा है और सिर्फ उसका सिर बाहर है। उसके साथ दो लोग और खड़े हैं जो उसे जोर से दबाते हुए पूरी तरह से मिट्टी के अंदर कर देते हैं। इसके बाद वो दोनों लोगों को लाइक करने के लिए निवेदन करते दिखते हैं। कुछ देर बाद वो शख्स खुद बाहर निकलता है और मुंह से सांस लेता दिखता है क्योंकि नाक तो मिट्टी से बंद हो गई थी। इस तरह ये वायरल होने का वीडियो बना रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए इस तरह अपनी जान को खतरे में डालना पूरी तरह से गलत है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @riskyyadav41 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'ऐसे लोगों को सपोर्ट नहीं रिपोर्ट करने की जरूरत है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को लाखों लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- पूरे देश की छवि खराब कर रहे हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- लंपट कहीं के। तीसरे यूजर ने लिखा- कैसे भी रुपया आना चाहिए, यही काम है इनका। एक अन्य यूजर ने लिखा- अगर कहीं वो निकल नहीं पाता तो उसकी जान जा सकती थी।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ये पंखा तो ड्रोन में बदल गया, वायरल Video देख आपको भी आ जाएगी हंसी

इस घटना को महिला कभी नहीं भूल पाएगी, Video देखा तो लोगों ने भी किया रिएक्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।