1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. एक शराबी को शराब से दूर नहीं किया जा सकता, यकीन नहीं तो देख लीजिए वायरल Video

एक शराबी को शराब से दूर नहीं किया जा सकता, यकीन नहीं तो देख लीजिए वायरल Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 05, 2025 11:56 am IST,  Updated : May 05, 2025 11:56 am IST

अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप हैरान हो जाएंगे क्योंकि ऐसा कुछ होते हुए शायद ही देखा होगा। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

आजकल हर हाथ में स्मार्ट फोन है तो उन्हें जहां कुछ अलग या फिर अनोखा दिखता है, वो उसे अपने फोन में रिकॉर्ड कर लेते हैं। इसके बाद वो सीधे उसे अपने अकाउंट से सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं। अब अगर वो वीडियो या फिर फोटो जो भी है, वो अगर दूसरे लोगों को भी यूनिक लगता है तो फिर वो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी तमाम वायरल पोस्ट देखे ही होंगे। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक जगह पर JCB से पेटियों में रखी शराब की बोतलों को तोड़ा जा रहा है। वहां शराब की बोतलों को तोड़ने के बाद काफी सारा शराब वहां जमीन पर फैल जाता है। इसके बाद नजर आता है एक आदमी वहां जमीन पर अपने गमछा बिछाता है और उसके ऊपर से उस शराब को पीने लगता है। ऐसा इसलिए करता है ताकि शराब फिल्टर होकर उस तक पहुंचे। यह देख एक पुलिस वाला वहां आता है और उसे भगाता है। किसी ने वीडियो बना लिया जो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @PalsSkit नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'बस जीवन में इतना डेडिकेशन होना चाहिए, आपका लक्ष्य आप से बच के नहीं जा सकता।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- सही कहा भाई, मकसद पर फोकस करो। दूसरे यूजर ने लिखा- अमृत पान नहीं करने दिया। तीसरे यूजर ने लिखा- जिद्दी अगर हो तो कुछ भी हासिल हो जाता।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

'गैंग में कोई गद्दार है भाई...', तस्करी के लिए भिड़ाया गजब का दिमाग, Video देख लोगों ने भी दिए रिएक्शन

7 मई को होने वाली शादी का कार्ड हो गया वायरल, फोटो देख आप भी हो जाएंगे हैरान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।