1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'गैंग में कोई गद्दार है भाई...', तस्करी के लिए भिड़ाया गजब का दिमाग, Video देख लोगों ने भी दिए रिएक्शन

'गैंग में कोई गद्दार है भाई...', तस्करी के लिए भिड़ाया गजब का दिमाग, Video देख लोगों ने भी दिए रिएक्शन

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 05, 2025 11:03 am IST,  Updated : May 05, 2025 11:30 am IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप भी अपना माथा पकड़ लेंगे। वीडियो को देखने के बाद आप भी सोचेंगे कि यह पकड़ा कैसे गया।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

आज का दौर सोशल मीडिया का है और आपको लगभग हर कोई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मिल जाएगा। यहां तक की आजकल तो कई सारे बच्चे भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपना अकाउंट बनाकर बैठे हुए हैं। आप भी सोशल मीडिया पर तो होंगे ही जहां आप दिन में कुछ समय बिताते भी होंगे। वहां आपने देखा होगा कि लोग अनगिनत वीडियो और फोटो को पोस्ट करते हैं और उन्हीं में से कुछ जो बहुत अलग होते हैं, वो वायरल हो जाते हैं। कभी जुगाड़ तो कभी स्टंट, कभी लड़ाई तो कभी डांस और इनके अलावा कभी-कभी ऐसे वीडियो या फोटो वायरल होते हैं कि उन्हें देखने वाला भी हैरान हो जाता है। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आप सभी ने पुष्पा फिल्म तो देखी ही होगी जिसमें लाल चंदन की तस्करी के लिए गजब-गजब का दिमाग लगाते हुए देखा होगा। लेकिन वायरल वीडियो में जो नजर आया उसे देख आप पुष्पा फिल्म को भी भूल जाएंगे। वीडियो में दिखता है कि एक टेंपो में पीछे कई सारे सीमेंट वाले शेड लदे हुए हैं लेकिन यह सब एक छलावा है। दरअसल तस्करी के लिए शेड को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि दूर से देखकर लोगों को वो सीमेंट वाला शेड लगेगा लेकिन उसके अंदर जगह है जिसमें कई सारे टेट्रा पैक रखे हुए हैं। ऐसा हो सकता है कि इसमें शराब या कोई दूसरी चीज छिपाकर तस्करी की जा रही है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर theindiansarcasm नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने पूछा कि ये क्या है तो एक यूजर ने रिप्लाई देते हुए लिखा कि ये टेट्रा पैक ऐल्कोहॉल स्मगलिंग है। इस वीडियो को देखने के बाद दूसरे यूजर्स ने भी खूब कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा- सवाल ये नहीं कि इसमें शराब है, सवाल ये है कि पकड़ाया कैसे। दूसरे यूजर ने लिखा- गैंग में कोई गद्दार है भाई नहीं तो पुलिस को पता नहीं चलता। तीसरे यूजर ने लिखा- बिहारी बुद्धि।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

7 मई को होने वाली शादी का कार्ड हो गया वायरल, फोटो देख आप भी हो जाएंगे हैरान

दिनदहाड़े दुकान के सामने से शख्स ने की कूलर की चोरी, Video देखा तो लोगों ने लिए मजे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।