1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दुनिया में नमूने लोगों की कोई कमी नहीं है, वायरल हो रहा Video देख आप भी हो जाएंगे दंग

दुनिया में नमूने लोगों की कोई कमी नहीं है, वायरल हो रहा Video देख आप भी हो जाएंगे दंग

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 01, 2025 04:33 pm IST,  Updated : May 01, 2025 04:33 pm IST

एक वीडियो अभी वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको यकीन नहीं होगा और साथ ही साथ आप हैरान भी होंगे। आइए आपको वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

इस दुनिया में अतरंगी हरकत करने वाले नमूने लोगों की कोई कमी नहीं है। आप सोशल मीडिया पर जाएंगे तो आपको वहां कोई न कोई ऐसा मिल ही जाएगा जिसकी हरकत देखने के बाद आप हैरान हो जाएंगे। कोई मेट्रो के अंदर अजीब हरकत करता है तो कोई सड़क पर कुछ ऐसा करता है कि उसे देखने वाला देखते ही रह जाए। आप अगर सोशल मीडिया हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर तो आपने ऐसे कई वीडियो देखे ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। चलिए फिर अब आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है कि वो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें दो पहिए वाहन पर एक शख्स जानवरों के लिए घास या फिर कुछ ऐसा ही लेते हुए जा रहा है। वीडियो में दिखता है कि एक शख्स स्कूटी को चला रहा है और पीछे दो बोरी लदी हुई है। इसके बाद सीट पर बैठने की कोई जगह नहीं बची हुई है। लेकिन ऐसा होने के बाद भी एक आदमी पीछे लदा हुआ है। उसने किसी भी तरह से अपने पैर सीट पर रख दिए हैं और बोरे को ऊपर से होकर आते हुए स्कूटी चलाने वाले शख्स के कंधे को पकड़ा हुआ है और इसी तरह वो सफर कर रहा है। अगर पैर फिसला या फिर किसी कारण से बैलेंस बिगड़ा तो उसके साथ क्या होगा, इसका अंदाजा कोई नहीं लगा सकता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @rareindianclips नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में 'Chill Guy' लिखा हुआ है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 7 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। यह वीडियो कब और कहां का है इसकी जानकारी नहीं है मगर अभी वायरल हो रहा है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ऐसी हरकत करने से आप जरूर बचें, वायरल Video देख अटक जाएंगी आपकी सांसें

सावधान पुराने खिलाड़ी मैदान में उतर चुके हैं! तिकड़ी का Video हुआ वायरल तो लोगों ने किया रिएक्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।