आज के समय में बहुत कम लोग आपको ऐसे मिलेंगे जो स्मार्ट फोन का यूज तो करते हैं मगर फिर भी सोशल मीडिया से खुद को दूर रखते हैं वरना आजकल तो कई सारे बच्चे भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अकाउंट बनाकर बैठे हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी देखा होगा कि हर दिन कुछ न कुछ पोस्ट होता ही रहता है और फिर उन्हीं सभी पोस्ट में से कुछ जो बहुत अलग होते हैं या फिर लोगों का ध्यान खींच लेते हैं, वो वायरल हो जाते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि सड़क पर एक अनोखी रेस हो रही है। घोड़ा तो बहुत देखी होगी मगर यहां भैंस गाड़ी से रेस हो रही है। एक ग्रूप आगे और दूसरा ग्रुप पीछे है। पीछे चल रहा ग्रुप जीतने के लिए अपने भैंस को तेज दौड़ाता है और अगले ही पल उन्हें इसका नतीजा भी भुगतना पड़ता है। भैंस अचानक रास्ते के दूसरे साइड चली जाती और इस वजह से उनकी गाड़ी का एक पहिए डिवाइडर से टकरा जाता है और सारे वहीं नीचे गिर जाते हैं। इसी कारण वीडियो भी वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @desimojito नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'आप सभी से अनुरोध है कि प्लीज हंसे नहीं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 15 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- पावर स्टीयरिंग फेल हो गया। दूसरे यूजर ने हंसने वाली इमोजी शेयर की है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में लड़की नीचे गिरी, वायरल हुआ यह खौफनाक Video
शख्स ने मधुमक्खी के छत्ते में डाल दिया अपना हाथ, Video देख सिहर जाएंगे आप