1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पापा की परी जिंदगी भर नहीं भूलेगी यह घटना, Video देख लोगों ने भी किए फनी कमेंट्स

पापा की परी जिंदगी भर नहीं भूलेगी यह घटना, Video देख लोगों ने भी किए फनी कमेंट्स

एक ऐसा वीडियो अभी वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद कई सारे लोगों को हंसी आएगी तो कई सारे लोगों ने मजेदार कमेंट्स करके अपना रिएक्शन भी दिया है। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@MAANPALSIN8672 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां आप जब भी जाएंगे, आपको तरह-तरह के वीडियो और फोटो देखने को मिलेंगे। एक दिन में अनगिनत वीडियो और फोटो पोस्ट होते हैं जिन्हें लोग देखते भी हैं। उन्हीं सब में से कई सारे वायरल भी हो जाते हैं। आपको बता दें कि वायरल वही कंटेंट होते हैं जो सबसे अलग होते हैं या फिर सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेते हैं। कभी जुगाड़ तो कभी स्टंट, कभी लड़ाई तो कभी ड्रामा और इसके अलावा भी कई तरह के वीडियो वायरल होते हैं। वहीं कई सारे फोटो भी वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि किचन में महिला खाना बना रही थी। महिला ने अभी पराठा बनाने के बाद तवा उतारकर नीचे रखा ही था कि तभी उस महिला की बेटी फोन पर बाते करते हुए आती है और स्लैब पर बैठती है मगर वो जिस स्लैब पर और जिस जगह पर बैठती है, महिला ने थोड़ी देर पहले तवा वहीं पर रखा था और वो लड़की गर्मा-गर्म तवे पर बैठ जाती है जिसके तुरंत बाद वो उसे अपनी गलती का एहसास हो जाता है और उसके हाव-भाव से सब कुछ पता चल जाता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @MaanpalSin8672 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'हे भगवान ऐसा किसी के साथ न हो जो पापा की परी के साथ हुआ है। वीडियो को देख कर बताएं गलती किसकी थी अपनी राय जरूर दें।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- दीदी फोन पर बिजी ज्यादा हो गई, देख नहीं पाई। दूसरे यूजर ने लिखा- लाइफटाइम ट्रॉमा मिल गया, अब देखकर बैठेगी। तीसरे यूजर ने लिखा- अब आगे से नहीं करेगी कभी भी, ये पल याद रहेगा अब इसको।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

बुद्धि से बड़ा कोई वरदान नहीं होता, अब आप ऊंट के इसी वायरल Video को देख लीजिए

इस कीड़े को क्या नाम दूं? हरकत देख दंग हो जाएंगे आप, Video हो रहा है वायरल