सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जिसका इस्तेमाल आज के समय में लगभग हर कोई कर रहा है। यूथ के अलावा बुजुर्ग और बच्चे भी सोशल मीडिया पर आपको मिल जाएंगे। आप भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते ही होंगे और वहां देखते होंगे कि हर दिन कई सारे वीडियो और फोटो पोस्ट होते ही हैं। उन्हीं सब में से कई सारे वीडियो और फोटो जो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेते हैं, वो वायरल हो जाते हैं। आपके टाइमलाइन पर हर दिन कई सारे वायरल पोस्ट आते ही होंगे। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
आपने देखा होगा कि हर दिन स्टंट करते किसी न किसी शख्स का वीडियो वायरल हो ही जाता है। कोई बाइक के साथ स्टंट करता है तो कोई कार के साथ स्टंट करता है। अभी भी स्टंट का ही एक वीडियो वायरल हो रहा है मगर इसमें शख्स ई-रिक्शा के साथ स्टंट करता हुआ दिख रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि जगह पर समतल जमीन खत्म हो जाती है और वहां मिट्टी की चढ़ान है जिस पर वाहन को ले जाना बहुत ही मुश्किल है क्योंकि सीधी चढ़ाई है। अब उसी जगह पर शख्स ई-रिक्शा को लेकर चढ़ाने लगता है और इसी कारण ई-रिक्शा एकदम खड़ी हो जाती है। राहत की बात कि उन्हें कुछ नहीं होता है मगर जब पता है कि वहां पर वाहन नहीं जा सकता तो ऐसा करना ही क्यों है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर totosatan नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 24 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अवार्ड अंशुमान। दूसरे यूजर ने लिखा- कौन पागल लोग हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- EMI का रिक्शा। वहीं बहुत सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
कहां से लाते हैं लोग ऐसे जुगाड़ू दिमाग, वायरल Video देख आप भी हो जाएंगे दंग
भोजपुरी गानों का अलग ही क्रेज चल रहा है, इंडिया गेट पर विदेशी लोगों की बनाई रील हुई वायरल