सोशल मीडिया पर एक डेटिंग स्टोरी ने जोरदार बहस छेड़ दी है। एक महिला ने अपनी पहली डेट पर पुरुष के साथ लग्जरी कार और मिशेलिन-स्टार रेस्टोरेंट का अनुभव लेने के बाद उसे गंजे होने की वजह से फ्रेंड जोन में डाल दिया। इसके बाद पुरुष ने कथित तौर पर उससे डेट पर खर्च किए गए करीब 1 लाख रुपये वापस मांग लिए। यह मामला एक्स (पूर्व ट्विटर) पर महिला के अकाउंट @raqisright के पोस्ट्स से सामने आया और भारत सहित दुनियाभर में चर्चा का विषय बन गया।
महिला ने बताई डेटिंग की पूरी कहानी
महिला ने अपने पोस्ट में बताया कि पहली डेट को यादगार बनाने के लिए पुरुष ने सब कुछ सरप्राइज रखा। उसने लग्जरी ब्लैक कार बुक की, महिला को रेस्टोरेंट तक ले गया और मिशेलिन-स्टार वाले महंगे रेस्टोरेंट में टेबल रिजर्व की। पूरे शाम पुरुष ने दरवाजे खोले, महिला से कहा कि वह अपना दिमाग बंद कर दे और सारा ऑर्डर खुद किया। बताया कि, शाम का कुल खर्च कथित तौर पर 1,050 डॉलर यानी लगभग 1 लाख रुपये बैठता है।
दिल टूटने के बाद शख्स ने मांगी खर्च की हुई रकम
डेट के अगले दिन महिला ने पुरुष को मैसेज किया। उसने कहा कि शाम अच्छी रही, लेकिन वह लंबे समय तक उनके साथ कम्पैटिबल नहीं दिखते। इसलिए रिश्ता आगे न बढ़ाकर सिर्फ दोस्त बने रहना बेहतर होगा। जब पुरुष ने रिजेक्शन की वजह पूछी तो महिला ने साफ जवाब दिया कि वह गंजा है, इसलिए उसे फ्रेंड जोन में डाल रही है। उसने पोस्ट में लिखा, “और फिर मैंने उसे फ्रेंड ज़ोन में डाल दिया क्योंकि वो गंजा है और सच में अभी ऐसा ही है।” इसके बाद पुरुष का जवाब आया। स्क्रीनशॉट्स के मुताबिक उसने महिला से 1,050 डॉलर वापस करने को कहा, जो डेट पर खर्च की गई रकम थी। महिला ने इस बातचीत को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- “शिष्टाचार मर चुका है।” इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर तूफान ला दिया।
यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं
सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं दो धड़ों में बंटी हुई हैं। कुछ लोग महिला के पक्ष में हैं। उनका कहना है कि डेट पर खर्च स्वैच्छिक होता है और रिजेक्शन के बाद पैसे मांगना गलत है। दूसरी तरफ कई यूजर्स पुरुष का समर्थन कर रहे हैं। उनका तर्क है कि इतने महंगे डेट के बाद सिर्फ लुक की वजह से रिजेक्ट करना और फिर पैसे न लौटाना अनुचित है। कुछ ने कहा कि अगर रिश्ता नहीं बनना था तो इतने खर्च की जरूरत ही क्या थी।
एक यूजर ने लिखा कि, 'गंजेपन को एक मौका दें।'
दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'तो आपका कहना है कि हमें यह पता लगाने के लिए अपने सिर मुंडवाने पड़ेंगे कि यह असली है या नहीं?'
तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'अगर यह सच है तो यार, वो बाल-बाल बच गया एक भयानक हादसे से।'
चौथे यूजर ने लिखा कि, 'इतिहास में प्रेमिका/पत्नी ढूंढने का यह सचमुच सबसे बुरा समय है।'
पांचवें यूजर ने लिखा कि, 'क्या डेट खत्म होते ही वह अचानक गंजा हो गया?'
गौरतलब है कि, इससे पहले डेट पर ₹8500 का बिल बनवाकर गायब होने वाली गर्लफ्रेंड से जुड़ा मामला भी काफी वायरल हुआ था।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें -
पहली डेट पर लगा ₹20,500 का चूना! दिल्ली का युवक डेटिंग एप स्कैम का शिकार, कहा-'मुझे पैसों का पछतावा नहीं मगर...'