A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दोस्ती कभी सरहदें नहीं देखती, पाकिस्तानी दोस्त की शादी में इस तरह शामिल हुई लड़की, Video वायरल

दोस्ती कभी सरहदें नहीं देखती, पाकिस्तानी दोस्त की शादी में इस तरह शामिल हुई लड़की, Video वायरल

अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। यह वीडियो आपको दोस्ती का सही मतलब बताएगी। वीडियो को देखने के बाद आपको भी अपने सबसे करीबी दोस्त की याद जरूर आएगी।

Screen Grab- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA लड़की ने फेस टाइम के जरिए देखी पाकिस्तानी दोस्त की शादी

सोशल मीडिया पर हमें क्या कुछ नहीं दिखता है। यहां एक से बढ़कर एक जुगाड़ देखने को मिलता है। सोशल मीडिया पर लोगों की बेवकूफी देखने को मिलती है तो वहीं दूसरी तरफ प्यारे बच्चों के डांस और क्यूट हरकत का वीडियो भी नजर आता है। सोशल मीडिया पर ही रील के लिए खुद की जान को खतरे में डालते लोगों का वीडियो नजर आता है तो उसी सोशल मीडिया पर मजेदार पोस्ट भी नजर आते हैं। कुल मिलाकर बात यह है कि अगर आप सोशल मीडिया पर हैं तो आपको तमाम तरह के वीडियो देखने को मिल जाएंगे। अभी सोशल मीडिया पर कुछ दोस्तों की गजब की दोस्ती देखने को मिली। एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें यह सब नजर आ रहा है। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आ रहा है?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक लड़की अपने निकाह के लिए पूरी तरह से तैयार है। उसकी दोस्त ने भी उसकी शादी को अटेंड किया है मगर वो वहां पर मौजूद नहीं हो पाई इसलिए उसने फेस टाइम के जरिए उसकी शादी अटेंड की है। कुछ देर बाद एक और दोस्त फेस टाइम के जरिए ही उसमें जुड़ती है और फिर दोनों लड़कियां अपनी दोस्त के निकाह को ऑनलाइन ही देखती हैं। इस दौरान उन लड़कियों के चेहरे पर खुशी भी नजर आती है और खुशी के आंसू भी नजर आते हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर annaikaahuja नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'बजरंगी भाईजान, तारों के नीचे से पाकिस्तान पहुंचा दो?' साथ में रोने वाली इमोजी भी लगाई गई है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 81 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इंटरनेट पर अभी का सबसे प्यारा वीडियो। दूसरे यूजर ने लिखा- मेरा बेस्ट फ्रेंड लाहौर में है। तीसरे यूजर ने लिखा- इसने मुझे रुला दिया। एक अन्य यूजर ने लिखा- इसने मुझे काफी भावुक कर दिया।

ये भी पढ़ें-

शादी-ब्याह में ही दिख सकते हैं ऐसे जुगाड़, ये वाला डस्टबिन देख आपको भी लग जाएगा झटका

दोस्त की स्कूटी जल गई मगर फिर भी नहीं हुई टेंशन, कही ऐसी बात की Video हो गया वायरल