1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शादी-ब्याह में ही दिख सकते हैं ऐसे जुगाड़, ये वाला डस्टबिन देख आपको भी लग जाएगा झटका

शादी-ब्याह में ही दिख सकते हैं ऐसे जुगाड़, ये वाला डस्टबिन देख आपको भी लग जाएगा झटका

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 25, 2025 11:44 pm IST,  Updated : Feb 25, 2025 11:44 pm IST

हमारे देश में जुगाड़ करने वाले लोगों की कोई कमी नहीं है। लोग ऐसा-ऐसा जुगाड़ कर लेते हैं कि उन्हें देखने के बाद इंसान हैरान हो जाता है। सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक जुगाड़ के वीडियो वायरल होते हैं।

Screen Grab- India TV Hindi
डस्टबिन का ऐसा जुगाड़ नहीं देखा होगा कभी Image Source : SOCIAL MEDIA

जुगाड़ शब्द सुनते ही आप सभी के दिमाग में हमारे देश के लोगों का ख्याल आ जाता होगा। हमारे देश के हर कोने में कुछ लोग ऐसे मिल ही जाएंगे जिनका दिमाग जुगाड़ करने में काफी तेजी से चलता है। उन लोगों को बस एक मौका चाहिए होता है और फिर वो अपना जुगाड़ वाला दिमाग दौड़ाना शुरू कर देते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी ऐसे तमाम जुगाड़ वाले वीडियो देखे ही होंगे। अब उन सभी वीडियो की लिस्ट में शामिल होने के लिए एक नया जुगाड़ आ गया है। यह वाला जुगाड़ तो वाकई बहुत अनोखा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आप सभी ने अपने जीवन में कभी न कभी संदूक तो देखा ही होगा। कपड़े और अन्य सामान रखने के लिए अधिकतर लोगों के घर में स्टील का बना हुआ संदूक रहता ही है। शहरों में नहीं हो तो आपके गांव में तो आपको यह बहुत ही आसानी से मिल जाएगा। इस संदूक का इस्तेमाल जरूरी सामान को रखने के लिए होता आया है मगर किसी ने शायद ही कभी सोचा होगा कि इस संदूक का इस्तेमाल शादी-ब्याह में जूठे पत्तल और गिलास रखने के काम आएगा। वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि एक कोने में संदूक को खोलकर रख दिया गया है जिसमें लोग जूठे पत्तल फेंक रहे हैं। इसके रखने वाले ने सोचा होगा कि कौन बार-बार डस्टबिन को खाली करे। उससे अच्छा है कुछ ऐसा रख दिया जाए कि वो आसानी से भरे ही ना और फिर उसने इस जुगाड़ का आविष्कार किया।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @AsurOfficial_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'बड़े खतरनाक लोग हैं यार।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अल्ट्रा प्रो मैक्स डस्टबिन। दूसरे यूजर ने लिखा- ऐसे लोगों से बचकर रहना चाहिए। तीसरे यूजर ने लिखा- ये क्या सीन है। चौथे यूजर ने लिखा- इससे खतरनाक लोग और नहीं हो सकते। एक अन्य यूजर ने लिखा- कैसे कैसे लोग रहते हैं।

ये भी पढ़ें-

दोस्त की स्कूटी जल गई मगर फिर भी नहीं हुई टेंशन, कही ऐसी बात की Video हो गया वायरल

अभिषेक नाम के समाज में डर का माहौल है, दीदी ने Video ही ऐसा बनाया है

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।