1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दीदी का सारा स्वैग उतर गया अब मम्मी चिल्ला रही है, वायरल Video देख आ जाएगी हंसी

दीदी का सारा स्वैग उतर गया अब मम्मी चिल्ला रही है, वायरल Video देख आ जाएगी हंसी

अभी एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद कोई भी अपनी हंसी को शायद ही रोक पाएगा। वीडियो को देखने के बाद लोग भी अपने लिए सतर्क हो जाएंगे। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया पर ऐसा कोई दिन नहीं जाता होगा जब लोग कुछ नया पोस्ट न करते हो। हर दिन कुछ न कुछ पोस्ट होता रहता है और उसमें से कुछ न कुछ वायरल भी होता है। सोशल मीडिया पर वहीं चीजें वायरल होती हैं जो बहुत ही अलग होती हैं या फिर सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाला होता है। इसमें सबसे ज्यादा वीडियो और फोटो वो होती हैं जो लोगों को हंसने पर मजबूर कर देता है। आप अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी कई सारे वायरल पोस्ट देखे होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है, तो आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आज के समय में लोगों को रील बनाने का नशा चढ़ा हुआ है। कई सारे लोग अच्छे काम करते हैं तो वो भी सिर्फ इसलिए ताकी रील बन जाए और सोशल मीडिया पर लोगों से तारीफ मिल जाए। इसी तरह एक लड़की बंदरों को कुछ खाने के लिए दे रही है और इस दौरान रील बनवा रही है। अब रील ज्यादा अच्छी लगे इसलिए वो एक बंदर के सिर पर हाथ रख देती है जिससे बंदर भड़क जाता है। वो गुस्से में लड़की की तरफ झपटता है जिससे वो डर जाती है और 'मम्मी' चिल्लाने लगती है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @PalsSkit नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में 'दीदी का सारा स्वैग उतर गया, अब मम्मी चिल्ला रही है' लिखा हुआ है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- उतार दिया भूत दीदी का। दूसरे यूजर ने लिखा- यह तो गजब हो गया। तीसरे यूजर ने लिखा- दीदी का तो बुरा हाल हो गया। चौथे यूजर ने लिखा- अच्छा हुआ मारा नहीं एक-दो।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

गर्मी ने ये कैसे दिन दिखा दिए भैया, वायरल Video देख आप भी हो जाएंगे हैरान

अपनी Z+ सिक्योरिटी के साथ सड़क पार करती बच्ची का Video वायरल, एक बार आप भी देखिए