A
Hindi News वायरल न्‍यूज इस शानदार खोज के लिए महिला को कोई पुरस्कार दिलाओ, Video देख लोगों ने भी किया रिएक्ट

इस शानदार खोज के लिए महिला को कोई पुरस्कार दिलाओ, Video देख लोगों ने भी किया रिएक्ट

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक जुगाड़ देखने को मिला। वो जुगाड़ कोई बहुत बड़ा तो नहीं है मगर ऐसा जरूर है जो लोगों के काम आ सकता है। आइए फिर आपको जुगाड़ के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi Image Source : IG/BEINGAAYUSHI9 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया की गलियों में एक बार आ जाने के बाद कोई भी उन गलियों को आसानी से छोड़कर नहीं जा पाता है और इसके पीछे का कारण सोशल मीडिया पर मिलने वाला कंटेंट है। हर दिन खूब सारे वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट होते हैं और जो वीडियो सबसे हटके होता है या फिर इंटरनेट पर पहली बार दिखता है, वो गजब का वायरल होता है। लोग भी वायरल वीडियो पर जमकर रिएक्ट करते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आया।

वायरल वीडियो में ऐसा क्या दिखा?

आपने कुल्फी तो खूब खाया होगा। आप फिर यह भी जानते होंगे कि कुल्फी खाते समय एक दिक्कत होती है कि कुल्फी पिघलने पर हाथ पर गिरता है मगर ऐसा न हो इसलिए एक महिला ने अपने गजब के दिमाग का इस्तेमाल किया। वीडियो में नजर आता है कि वो एक कप (आइसक्रीम कप) लेती है और उसमें छेद करते हुए कुल्फी के स्टीक को उससे पार कर देती है। इसके बाद वो कुल्फी दिखाती है कि अब कुल्फी पिघलने पर हाथ पर नहीं गिरेगा बल्कि कप में गिरेगा। इसी जुगाड़ के कारण वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर beingaayushi9 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 5 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- बच्चों के लिए तो बहुत ही अच्छा है। दूसरे यूजर ने लिखा- ऐसा जुगाड़ इंडिया से बाहर नहीं जाना चाहिए। तीसरे यूजर ने लिखा- इतने देर में तो खा जाती हूं आइसक्रीम।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

AI भी इस आदमी की जगह नहीं ले सकता, वायरल Video देख आप भी कहेंगे यही बात

क्या Mathematics के पेपर में CBSE से हुई बड़ी चूक? लोगों के दावे हुए वायरल तो CBSE ने जारी किया अपना बयान