सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हर दिन कुछ न कुछ छाया ही रहता है। हर दिन अनगिनत वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट होते हैं और उन सभी वीडियो में से कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो जाते हैं। वायरल वही वीडियो होते हैं जो सबसे अलग होते हैं या फिर इंटरनेट पर पहली बार नजर आते हैं। आप भी तो सोशल मीडिया का यूज ही करते होंगे और हर दिन आपकी फीड पर भी एक से बढ़कर एक वीडियो आते होंगे। कभी जुगाड़ तो कभी स्टंट, कभी ड्रामा तो कभी लोगों के टैलेंट समेत कई सारे वीडियो वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें वैसे तो बहुत कुछ नहीं है लेकिन जो भी है, वो तारीफ के काबिल जरूर है। वीडियो में दिखता है कि एक बंदा अलग-अलग ग्लास में शेक डाल रहा है मगर वो यह काम इतने आराम से कर रहा है जैसे वो यह काम कुछ सालों ने नहीं बल्कि पिछले जन्म से करता आया है और इसमें उसे कोई मात नहीं दे सकता है। उसके काम के तरीके को देखकर ही लोगों का कहना है कि AI इसका काम तो नहीं छीन सकता है। अब आप भी वायरल वीडियो देख लीजिए।
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @shanayaVerse नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को खूब सारे लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- भाई टैलेंटेड है। दूसरे यूजर ने लिखा- ये प्रो है। तीसरे यूजर ने लिखा- भाई मैं रिप्लेस कर सकता हूं। चौथे यूजर ने लिखा- ये तो मस्त था। एक अन्य यूजर ने लिखा- AI कभी नहीं कर सकता है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
बच्चे को पहली बार देख कुछ ऐसा हुआ पिता का हाल, Video आपका भी जीत लेगा दिल
संपादक की पसंद