A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. गैस पर सेवई बन रही थी, दूध डालते ही 'बम' की तरह फटा कांच का बर्तन; VIDEO देख चौंक जाएंगे आप

गैस पर सेवई बन रही थी, दूध डालते ही 'बम' की तरह फटा कांच का बर्तन; VIDEO देख चौंक जाएंगे आप

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि गैस पर कांच का बर्तन रखा है। महिला बर्तन में मक्खन डालकर पिघलाती है, इसके बाद उसमें सूखी सेवई डालती है। कुछ ही देर में कांच के बर्तन में धमाका होता है।

कांच के बर्तन में हुआ धमाका- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/FU___LLA03 कांच के बर्तन में हुआ धमाका

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरानी में डाल दिया है। वीडियो में एक महिला रसोईघर में सेवई बनाती नजर आ रही है। शुरुआत में सब कुछ सामान्य दिखता है, लेकिन कुछ ही सेकंड बाद ऐसा हादसा होता है जिसे देखकर लोग सहम गए।

वीडियो में दिखाई देता है कि महिला गैस चूल्हे पर कांच का बर्तन रखकर उसमें मक्खन पिघला रही है। इसके बाद वह सूखी सेवई डालकर उसे भूनती है। जब सब कुछ ठीक चल रहा होता है, तभी वह बर्तन में दूध डालती है। दूध डालते ही अचानक जोरदार धमाका होता है और कांच का बर्तन फटकर चकनाचूर हो जाता है। धमाके के साथ आग की लपटें भी उठती दिखाई देती हैं।

अचानक हुआ जोरदार धमाका

घटना इतनी तेजी से होती है कि कुछ समझ पाना मुश्किल हो जाता है। गनीमत यह रही कि महिला तुरंत पीछे हट जाती है और खुद को सुरक्षित कर लेती है। हालांकि, वीडियो में आगे की स्थिति साफ नहीं हो पाती, लेकिन इस दृश्य ने इंटरनेट यूजर्स को चौंका दिया है। इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या कांच के बर्तनों का सीधे गैस पर इस्तेमाल सुरक्षित है। 

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर fu___lla03 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है और इसे लाखों बार देखा जा चुका है। वीडियो पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। फिलहाल, यह वीडियो लोगों को सावधान रहने का संदेश भी दे रहा है कि रसोई में बर्तनों का चुनाव सोच-समझकर करें और सुरक्षा का खास ध्यान रखें।

नोट: इस खबर में आपको दी गई सारी जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों के आधार पर है। इंडिया टीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

फुटपाथ पर स्कूटी चलाने वाले के आगे चट्टान की तरह खड़ी हो गई बुजुर्ग महिला, वापस भेजकर ही दम लिया, देखें Video

बस यही सुविधा देखनी रह गई थी, आप भी देख लीजिए, Video हो रहा है वायरल