आम तौर पर अगर सार्वजनिक जगहों पर कोई गलत काम करता है तो लोग इसे ये देखकर इग्नोर कर देते हैं कि हमें इससे क्या मतलब है। हालांकि, कई बार ऐसे भी मामले सामने आते हैं जब कोई इस गलती के खिलाफ खड़ा हो जाता है और गलत करने वाले को अच्छा सबक सिखाता है। ऐसा ही एक मामला केरल से सामने आया है। केरल के कोझिकोड जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें एक बुजुर्ग महिला एक स्कूटी सवार को फुटपाथ का गलत इस्तेमाल करने से रोक रही है।
ऐसे सिखाया सबक
सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें दिखाई दे रहा है कि बुजुर्ग महिला अकेले ही फुटपाथ पर स्कूटी चलाने वाले शख्स के आगे मजबूती से खड़ी हुई है। महिला गाड़ी को पैदल चलने वालों की लेन से गुजरने नहीं दे रही है। राइडर के बहस करने और चुपके से निकल जाने की कोशिश करने के बावजूद, वह टस से मस नहीं होती। जब महिला अपना मोबाइल फोन निकालकर घटना को रिकॉर्ड करना शुरू करती है, तो राइडर आखिरकार हार मान लेता है और मेन रोड पर वापस आ जाता है।
लोग कर रहे हैं महिला की तारीफ
महिला ने जो किया, ऑनलाइन में उस काम की बहुत तारीफ़ हुई है। एक यूजर ने कमेंट किया, “जो लोग केरल की लिटरेसी रेट का मजाक उड़ाते हैं, उन्हें समझना चाहिए कि यह क्यों ज़रूरी है। एजुकेशन सिर्फ नौकरी या बिजनेस के बारे में नहीं है। यह सिविक सेंस, जिम्मेदारी और जो गलत है उस पर सवाल उठाने की हिम्मत देती है। महिला जानती थी कि फुटपाथ पैदल चलने वालों के लिए है, गाड़ियों के लिए नहीं। यह अवेयरनेस असली एजुकेशन दिखाती है।”
ये भी पढ़ें- बस यही सुविधा देखनी रह गई थी, आप भी देख लीजिए, Video हो रहा है वायरल
अंकल ने रात में उठाया गिटार और शुरू किया 'डूबा-डूबा' गाना, सुनकर आप भी करेंगे Video लाइक