1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Google हैदराबाद की एक कर्मचारी ने माता-पिता को पहली बार कराया ऑफिस टूर, कहा- 'ये हर लड़की का सपना'

Google हैदराबाद की एक कर्मचारी ने माता-पिता को पहली बार कराया ऑफिस टूर, कहा- 'ये हर लड़की का सपना'

सोशल मीडिया पर इन दिनों गूगल हैदराबाद की कर्मचारी का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वे पहली बात माता-पिता को ऑफिस टूर कराते हुए दिख रही है।

Google Hyderabad employee video, Google Hyderabad Office tour video, viral video, viral news - India TV Hindi
Image Source : IG/@THATMOODYCODER गूगल हैदराबाद की कर्मचारी का वीडियो वायरल।

हैदराबाद स्थित गूगल की एक कर्मचारी रक्ष पहाड़िया का इंस्टाग्राम वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। उन्होंने अपने माता-पिता को पहली बार अपने ऑफिस का दौरा कराया और इसे “हर लड़की का सपना” बताया। वीडियो में परिवार गूगल कैंपस के विभिन्न हिस्सों को घूमता और फोटो खिंचवाता नजर आता है। यह पल कई युवा प्रोफेशनल्स के लिए भावनात्मक और प्रेरणादायक साबित हुआ।

इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @thatmoodycoder नामक हैंडल से शेयर किया गया है। रक्षा ने वीडियो में माता-पिता को ऑफिस के अलग-अलग सेक्शन दिखाते हुए कैद किया। परिवार पूल खेलता है, फोटो खिंचवाता है और वर्कप्लेस के माहौल का आनंद लेता है। कैप्शन में उन्होंने लिखा, “यह हर लड़की का सपना होता है कि वह अपने माता-पिता को उस जगह ले जाए जहां उसके सपनों ने उसे पहुंचाया। गूगल का शुक्रिया इस अद्भुत अनुभव के लिए। यह छोटा सा गर्व का पल मैं शेयर करने का इंतजार कर रही थी-मेरे माता-पिता, मेरे गूगल ऑफिस में, पहली बार। कुछ उपलब्धियां तब और मीठी लगती हैं जब आप उन्हें उन दो लोगों को दिखा पाएं जिन्होंने उन्हें संभव बनाया।”

यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं 

यह वीडियो हजारों लोगों तक पहुंचा और भावुक प्रतिक्रियाएं मिलीं। कई यूजर्स ने लिखा कि यह मध्यवर्गीय परिवारों की बेटी या बेटे का सपना होता है। माता-पिता की मेहनत और समर्थन के बाद जब वे खुद बच्चे की सफलता की जगह देख पाते हैं तो गर्व और खुशी का कोई जवाब नहीं। कुछ ने कहा, "यह असली सफलता है-माता-पिता की आंखों में गर्व देखना।" 
एक यूजर ने लिखा, "बेटी के लिए यह कितना गर्व का क्षण है।" 

दूसरे ने कहा, "माता-पिता के लिए अपने बच्चे की सफलता देखना एक अलग ही एहसास होता है।" 

तीसरे ने टिप्पणी की, "माता-पिता को गर्व महसूस कराने से बढ़कर कुछ नहीं होता।" 

इसी तरह की भावना व्यक्त करते हुए एक अन्य यूजर ने लिखा, "कितना प्यारा और दिल को छूने वाला पल है।" 

बढ़ रहा ऑफिस टूर का ट्रेंड 

इस तरह के वीडियो हाल के महीनों में कई बार वायरल हुए हैं। कई टेक कंपनियों के कर्मचारियों ने भी माता-पिता को ऑफिस दिखाने के पल शेयर किए हैं। ये क्लिप्स बताते हैं कि करियर की सफलता सिर्फ व्यक्तिगत नहीं, बल्कि परिवार की सामूहिक जीत होती है। माता-पिता की बलिदान और विश्वास के बिना कई सपने अधूरे रह जाते। रक्षा ने गूगल का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि कंपनी ने यह अनुभव संभव बनाया। कई कंपनियां अब फैमिली विजिट या ओपन डे जैसी सुविधाएं देती हैं ताकि कर्मचारी अपने करीबियों को वर्क कल्चर दिखा सकें। यह न सिर्फ एम्प्लॉयी सैटिस्फैक्शन बढ़ाता है बल्कि परिवार को भी गर्व का मौका देता है। 
गौरतलब है कि, इससे पहले भी Google की एक एम्प्लॉई ने फैमिली को बेंगलुरु ऑफिस का टूर कराया था। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -

बेटी ने माता-पिता को कराया अपने माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस का टूर, Video देख यूजर्स बोले- 'प्राउड मोमेंट'