1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. VIDEO: मुंबई में गुब्बारे लिए लिफ्ट में घुसा शख्स, अचानक धमाके के बाद लगी आग, अंदर मौजूद थे 3 लोग

VIDEO: मुंबई में गुब्बारे लिए लिफ्ट में घुसा शख्स, अचानक धमाके के बाद लगी आग, अंदर मौजूद थे 3 लोग

मुंबई के गोरेगांव से डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। यहां एक बिल्डिंग की लिफ्ट में गुब्बारों में ब्लास्ट होने आग लग गई। ये पूरी घटना लिफ्ट में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

blast in balloons- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT गैस से भरे गुब्बारों में हुआ ब्लास्ट।

मुंबई के गोरेगांव इलाके स्थित अनमोल टॉवर बिल्डिंग की लिफ्ट में विस्फोट का मामला सामने आया है। यह विस्फोट हाइड्रोजन गैस से भरे गुब्बारों की वजह से हुआ। घटना के समय लिफ्ट के अंदर मौजूद एक युवक और एक युवती घायल हो गए। यह भयावह नजारा लिफ्ट के अंदर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

लिफ्ट में फटे गैस से भरे गुब्बारे

मिली जानकारी के अनुसार, गुब्बारों को लिफ्ट के जरिए ऊपर ले जाया जा रहा था। घटना 2 फरवरी की बताई जा रही है और इस घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि एक युवती सूटकेस लेकर लिफ्ट में घुसती है। उसके पीछे एक आदमी बड़े पॉलीथीन बैग में गुब्बारों का गुच्छा लिए हुए था। युवती ने उसे देखा और लिफ्ट के अंदर जगह बनाई।

गुब्बारे वाला शख्स अंदर घुस और एक कोने में खड़ा होने ही वाला था, तभी अचानक से गुब्बारों में ब्लास्ट हो गया और आग लग गई। उस दौरान एक और आदमी लिफ्ट में घुसता हुआ दिख रहा था। लिफ्ट में मौजूद तीनों लोग खुद को बचाने की कोशिश करते हुए लिफ्ट से बाहर भागे। 

देखें वीडियो-

आग में घिरे लिफ्ट में मौजूद शख्स और युवती

आग की लपटों ने कुछ देर के लिए CCTV कैमरे को ढक लिया था। अगले ही सेकंड सभी लिफ्ट से बाहर भागते हुए दिखे। तीनों लोगों को हल्की चोट आई है और उनका इलाज किया जा रहा है।

फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है। गुब्बारे बेचने वाले के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया है। बता दें कि लिफ्ट में जो हुआ है यह स्थिति बेहद खतरनाक मानी जा रही है। गुब्बारे में हाइड्रोजन गैस होती है, जो अत्यंत ज्वलनशील गैस है और बंद जगह में आग या विस्फोट का गंभीर खतरा पैदा हो सकता है।

यह भी पढ़ें-

Video: पाकिस्तान में बाइक पर लोहे की रॉड लगाने का ट्रेंड क्यों चल रहा है, वजह सुनकर माथा पीट लेंगे आप

वायरल होने के लिए चलती ट्रेन के नीचे लेटा युवक, ऊपर से गुजरी रेल; वीडियो देख भड़के IPS ने लगाई डांट