A
Hindi News वायरल न्‍यूज "मेरे को यमराज चाहिए अब", दादी ने Video में कही ये बात, लोगों ने किया कमेंट

"मेरे को यमराज चाहिए अब", दादी ने Video में कही ये बात, लोगों ने किया कमेंट

एक दादी का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने कमेंट करते हुए अपना रिएक्शन भी दिया है। आइए आपको बताते हैं की वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

Screen Grab- India TV Hindi Image Source : SOCIAL MEDIA दादी का वीडियो हो रहा है वायरल

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर दिन कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है। कभी जुगाड़ का कोई वीडियो वायरल होता है तो कभी रील के लिए अतरंगी हरकत करते हुए लोगों का वीडियो वायरल होता। कभी छोटे बच्चों का प्यारा सा वीडियो वायरल होता है तो कभी डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होता है। इसके अलावा कभी बुजुर्ग लोगों का भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता है। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो एक दादी मां का है। वीडियो में उनके पोते उनसे मजाक कर रहे हैं और फिर दादी मां का जो रिएक्शन आया, उसकी वजह से ही वीडियो वायरल हो रहा है।

वीडियो में दादी ने कही ये बात

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि पोता अपनी दादी से बोलता है, 'तेरा ब्याह करवा दें?' उनकी पोती भी यही बात पूछती है। यह सुनकर दादी भड़क जाती हैं और कहती हैं, 'बशर्म कहीं का, हट। मार दूंगी ऐसी बात की तो।' इसके बाद उनकी पोती पूछती है, 'यंग कैंडिडेट चाहिए या ओल्ड कैंडिडेट चाहिए।' इसके जवाब में दादी मां कहती हैं, 'मेरे को यमराज चाहिए अब।' इसके तुरंत बाद वीडियो रुक जाता है और टेक्स्ट में लिखा आता है, 'दादी दादाजी के लिए लॉयल हैं।'

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @harshch20442964 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'दादी जी तो लॉयल निकलीं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 65 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- क्यूट वीडियो है यार ये। दूसरे यूजर ने लिखा- दादी जी तो क्यूट हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- इतना लॉयल भी कोई हो सकता है क्या। चौथे यूजर ने लिखा- दादी जी लॉयल हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- दादी जी सोशल मीडिया के जमाने की नहीं हैं।

ये भी पढ़ें-

ये दो भाई और दोनों ही तबाही! वायरल Video देखकर आप हो जाएंगे हैरान

100 रुपए में मात्र एक केला, विदेशी आदमी देख चूना लगा रहा था ठेले वाला, Video हुआ वायरल