सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर दिन कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है। आप भी सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म उन वायरल वीडियो को देखते ही होंगे। कभी कोई ऐसा वीडियो वायरल होता हुआ नजर आता है जिसमें गजब का जुगाड़ दिखता है तो किसी वीडियो में छोटी बात पर लोग लड़ते हुए नजर आते हैं। इसके अलावा स्टंट करने वालों का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल होता है। वहीं कभी अतरंगी हरकत करने वालों का भी वीडियो वायरल होता है। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा जो आपको हैरान कर देगा। वहीं लोग वीडियो देखकर मजे ले रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो किसी पकवान की दुकान का है। वीडियो में नजर आता है कि एक शख्स दुकान वालों की तरफ प्लेट बढ़ाते हुए उनसे कहता है, 'एक प्लेट गर्मा-गर्म पकौड़ी दे देना।' इसके तुरंत बाद दुकान पर मौजूद दो लोगों ने खौलते तेल में तलते पकौड़े को हाथ से उठाकर दे देते हैं जिसे देखकर वो आदमी भी हैरान हो जाता है। इसके बाद दुकान वाला एक शख्स कहता है, 'दो भाई दोनों तबाही।' इसके तुरंत बाद वीडियो में टेक्स्ट आता है जिस पर लिखा है, 'दो भाई दोनों तबाई नहीं दो भाई दोनों हलवाई।'
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @VishalMalvi_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'दो भाई दोनों तबाही।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 5 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- वाह आग से खेल रहे हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- बस पक तो जाने देते, दोनों जाहिल। तीसरे यूजर ने लिखा- ये क्या कर रहे हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- लंगर जारी है।
ये भी पढ़ें-
100 रुपए में मात्र एक केला, विदेशी आदमी देख चूना लगा रहा था ठेले वाला, Video हुआ वायरल
ई है इलाहाबाद ह गुरु, सिर पर सिलेंडर रख साइकिल चलाते हुए जा रहे छात्र का Video हुआ वायरल