1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लड़कों ने भंडारोलॉजी में कर डाली P.hd, बिजली की रफ्तार से खाने वालों को बांटे प्लेट, ग्लास और भोजन

लड़कों ने भंडारोलॉजी में कर डाली P.hd, बिजली की रफ्तार से खाने वालों को बांटे प्लेट, ग्लास और भोजन

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jan 19, 2025 02:08 pm IST,  Updated : Jan 19, 2025 02:08 pm IST

भंडारे में लोगों को खाना खिलाते कुछ लड़कों का वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़के काफी तेजी से लोगों को प्लेट और ग्लास बांटते नजर आ रहे हैं।

भंडारे में खाना खिलाते लोग- India TV Hindi
भंडारे में खाना खिलाते लोग Image Source : SOCIAL MEDIA

भंडारे में खाना तो आपने खाया ही होगा। जब भी बड़े स्तर पर भंडारा करवाया जाता है तो खाने के लिए लोगों का हुजूम टूट पड़ता है। ऐसे में व्यवस्था भी बहुत तंदुरुस्त होनी चाहिए। पंगत में बैठकर खाना खाने वालों को किसी चीज की कमी ना हो इसलिए काफी तेज हाथ चलाने वालों को काम पर लगाया जाता है। जो फटाफट लोगों को खाना परोस सकें। हिंदू धर्म में इसे पुण्य का मार्ग भी बताया गया है। ऐसे ही भंडारे में लोगों को खाना खिलाने वाले कुछ लड़कों का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वे लोगों को बिजली की रफ्तार से खाना परोसते दिख रहे हैं। 

भंडारे में लोगों को खाना खिलाते लड़कों का वीडियो हुआ वायरल

वीडियो में आप देख सकते हैं कि चार लड़के कतार से पंगत में प्लेट, ग्लास, कटोरी और भोजन परोसते नजर आ रहे हैं। जिस तरह से इन लड़कों का हाथ चल रहा है, उनकी रफ्तार देख कोई भी हैरान रह जाएगा। बिजली की रफ्तार से तेज हाथ चलाते हुए वो लोगों को पंगत में खाना परोस रहे हैं। उनकी रफ्तार देख लोग उनकी तारीफ किए बिना खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। 

वीडियो पर लोगों ने यूं किया रिएक्ट

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @Studentgyaan नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक तमाम लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर बड़ी संख्या में लोगों ने कमेंट भी किया है। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इन भाई लोगों ने भंडारे में खाना खिलाने में P.hd कर रखी है। दूसरे ने लिखा- भाई लोगों ने टैलेंट तो कूट-कूट कर भरा है। तीसरे ने लिखा- ऐसे स्किल से ही भाई लोगों का पूरे एरिया में नाम चलता है। चौथे ने लिखा- किसी भी भंडारे में लोगों को खाना खिलाना हो तो इनसे संपर्क करें। 

ये भी पढ़ें:

VIDEO: कुंभ में खोने का कोई चांस ही नहीं, श्रद्धालुओं ने भिड़ाया ऐसा जुगाड़, निंजा टेक्निक देख लोगों ने ठोकी ताली

शादी में दावत उड़ाने आए लोगों ने हद पार कर दी, तवे पर डोसा पड़ते ही चट कर गए लोग, देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।