1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. स्मार्ट कपल ! शादी में लाखों खर्च करने की जगह दूल्हा-दुल्हन ने फ्लैट खरीदा और उसी में रचाई शादी, Video Viral

स्मार्ट कपल ! शादी में लाखों खर्च करने की जगह दूल्हा-दुल्हन ने फ्लैट खरीदा और उसी में रचाई शादी, Video Viral

Groom and Bride Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कपल को अपने उस घर में शादी करते हुए देखा जा सकता है जिसे उन्होंने लाखों रुपये खर्च करने की जगह खरीदा।

Couple wedding,Buying home,viral video,marriage,wedding,purchasing house,Big Fat Indian Wedding,New - India TV Hindi
Image Source : IG/@IASWORLDOFFICIAL कपल का वीडियो वायरल।

Groom and Bride Video: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक दिल छू लेने वाली कहानी को यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। इस कहानी में शादी की जगह फ्लैट खरीदने के कपल के फैसले को काफी पसंद किया जा रहा है। भव्य शादी पर पैसे खर्च करने के बजाय उन्होंने नया घर खरीदकर अपने भविष्य में निवेश करना चुना।  वीडियो में दूल्हा-दुल्हन नवनिर्मित घर में करीबी परिवार के सदस्यों और सादे रीति-रिवाजों के बीच शादी करते हुए दिखाई दे रहा है। 

इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @iasworldofficial नामक हैंडल से शेयर किया गया है। कैप्शन में लिखा है कि, 'दंपति ने महंगे शादी समारोहों को छोड़ दिया और इसके बजाय बचाए गए पैसों से एक घर खरीदा। फिर दंपति ने अपने नए घर के अंदर ही शादी के फेरे लिए, भव्य शादी के बजाय लॉन्ग टाइम सिक्योरिटी को प्राथमिकता दी।' रिपोर्ट्स के मुताबिक, दूल्हे के भाई ने बताया कि परिवार ने शादी के महंगे समारोहों को छोड़कर उस पैसे से घर खरीद लिया। इस फैसले से उन्हें अपना घर मिल गया और वे एक स्थिर नींव पर अपना नया जीवन शुरू कर सके। वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे इस जोड़े ने भारतीय परिवारों में आम तौर पर दिखने वाले धन के दिखावे के बजाय प्यार और स्थिरता को प्राथमिकता दी। 

फैसले पर खुश हुए यूजर्स 

इस वीडियो ने ऑनलाइन एक जोरदार बहस छेड़ दी है, जिसमें कई लोग दंपति के व्यावहारिक और आर्थिक रूप से समझदारी भरे फैसले की सराहना कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि बढ़ती संपत्ति की कीमतों और जीवन यापन के खर्चों को देखते हुए, भव्य समारोहों के बजाय आवास सुरक्षा को प्राथमिकता देना एक समझदारी भरा विकल्प है। वहीं, कुछ अन्य लोगों ने इस बात पर भी चर्चा की है कि क्या 'भविष्य में यह चलन और अधिक आम हो जाएगा।' एक यूजर ने लिखा, 'लोगों को यह समझने की जरूरत है कि शादी का मतलब दस साल की मेहनत से कमाए गए पैसे को बर्बाद करना नहीं है।' दूसरे ने लिखा कि, 'समाज ही किसी व्यक्ति के जीवन की सबसे बड़ी समस्या की जड़ है। जब किसी को पारिवारिक जिम्मेदारियों और सामाजिक अपेक्षाओं के बीच संतुलन बनाना पड़ता है तो जीवन वास्तव में कठिन हो जाता है... वैसे, यह सबसे अच्छा निर्णय है।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'परिपक्वता का मतलब भविष्य और अपने घर के लिए पैसे बचाना है, न कि उसे एक बड़ी शादी पर बर्बाद करना।' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'जीवन की शानदार शुरुआत...बचत करने और समझदारी से निवेश करने का बेहतरीन तरीका।' 
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
बुर्ज खलीफा में स्पा मसाज कितने रुपये में होती है, पैकेज की कीमत सुनकर दिमाग घूम जाएगा; जाने से पहले नोट कर लें 

शॉपिंग बैग ब्राउन कलर के ही क्यों होते हैं, रोज इस्तेमाल करने वाले भी नहीं जानते; क्या आपको पता है