1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दूल्हे ने शादी में पहन लिए ऐसे जूते कि फोटो हो गई वायरल, लोग भी ले रहे हैं मजे

दूल्हे ने शादी में पहन लिए ऐसे जूते कि फोटो हो गई वायरल, लोग भी ले रहे हैं मजे

एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और उस फोटो को देखने के बाद लोग भी मजे ले रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि उस फोटो में आखिर ऐसा क्या दिख गया।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो- India TV Hindi
Image Source : X/@PICASSAA24 सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो

सोशल मीडिया की गलियां कभी भी खाली नहीं रहती है। इन गलियों में सुबह से लेकर शाम तक तरह-तरह के कंटेंट आते रहते हैं और उन्हें देखकर लोग अपना टाइम पास करते रहते हैं। आप भी सोशल मीडिया पर जरूर रहते होंगे और हर दिन कुछ देर ही सही मगर यूनिक पोस्ट देखते भी होंगे। हर दिन कई सारे वीडियो और फोटो, जो सबसे यूनिक होता है या फिर पहली बार पोस्ट होता है, वो वायरल भी हो जाते हैं। आपने भी खूब सारे वायरल कंटेंट देखे ही होंगे। अभी भी एक फोटो वायरल हो रही है जिसे देखने के बाद लोग मजे ले रहे हैं। आइए आपको फोटो के बारे में बताते हैं।

वायरल फोटो में क्या दिखा?

आप कई सारी शादियों में गए होंगे और वहां दूल्हे का पहनावा भी देखा होगा। अधिकतर लोग शेरवानी पहनते हैं तो कई सारे दूल्हे कोट पैंट में भी नजर आते हैं। अब ऊपर का पहनावा जैसा होता है, उसके मुताबिक ही जूते भी होते हैं। दूल्हे शरेवानी पर जूती पहनते हैं तो वहीं कोट पैंट में फॉर्मल जूते पहनते हैं। लेकिन वायरल फोटो में कुछ अलग दिखा। फोटो में दिखा कि दूल्हे ने कोट पैंट पहना हुआ है लेकिन उसके साथ स्पोर्ट्स शूज पहने हुए हैं और वो भी हरे रंग के। इसी कारण फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फोटो पर लिखा है, 'जूते ऐसे पहनो कि सालियां चुराने से मना कर दें।'

यहां देखें वायरल फोटो

आपने अभी जो फोटो देखी उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Picassaa24 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'जब PT सर शादी करें।' खबर लिखे जाने तक पोस्ट को काफी लोगों ने देख लिया है। फोटो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इसके खून में PT है। दूसरे यूजर ने लिखा- PT सर की बस चले तो वो ट्रैक सूट में ही कर लें शादी। तीसरे यूजर ने लिखा- ये PT सर को इंग्लिश वाली मैम कैसे मिल गई। एक अन्य यूजर ने लिखा- बस यही करूंगा अपनी शादी में।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

अलकनंदा नदी में दो नाव के बीच में हो गई टक्कर, Video शेयर कर शख्स ने कही गंभीर बात

ये चाइनीज पैकेजिंग देख आपका भी घूम जाएगा दिमाग, धोखा शब्द भी लगेगा छोटा