1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video : लोक गायक पर नोटों की बारिश के बाद यूजर्स ने किया रिएक्ट, कहा- 'उम्मीद है सांस ले पा रहे होंगे'

Video : लोक गायक पर नोटों की बारिश के बाद यूजर्स ने किया रिएक्ट, कहा- 'उम्मीद है सांस ले पा रहे होंगे'

Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी ज्यादा चर्चा में है। इसमें लोक गायक को लोगों ने नोटों से नहला दिया। अब ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

Folk Singer Video, Cash Rain Video, Aaj Ka Viral Video, Gujarat Cash Rain Video, Gujarat Folk Singer- India TV Hindi
Image Source : IG/@THEGOPALSADHU लोक गायक का वीडियो वायरल।

Viral Video : एक गुजराती लोक गायक का वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब चर्चा में है। इसमें वे नोटों के ढेर के नीचे लगभग दबते हुए दिखाई दे रहे हैं। जूनागढ़ के खंभालिया गांव में संगीत, कहानी और हास्य का मिश्रण करने वाले पारंपरिक गुजराती लोक प्रदर्शन 'डायरो' के दौरान, श्रद्धालुओं ने भजन गायक गोपाल साध पर नोटों की बारिश कर दी, जिससे वे नोटों से पूरी तरह ढक गए। इस दौरान भी उनका लोक गायन बाधित नहीं हुआ और जारी रहा। 

इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @thegopalsadhu नामक हैंडल से शेयर किया गया है। अब वायरल हो रहे इस वीडियो में उनको हारमोनियम बजाते हुए देखा जा सकता है, जबकि उनके फैन उन पर पैसों से भरे बड़े-बड़े बोरे लाद रहे हैं। एक समय तो पैसों का ढेर इतना ऊंचा हो गया कि साध लगभग नजर से ओझल हो गए। साध और मंच पर उनके आसपास का पूरा इलाका पैसों से भर जाने के बावजूद, उन्होंने बिना किसी रुकावट के अपना प्रदर्शन जारी रखा। इस कार्यक्रम के वीडियो अब सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं, जिससे लोगों की उत्सुक प्रतिक्रियाएं और बहसें दोनों ही देखने को मिल रही हैं। 

यूजर्स ने किया रिएक्ट 

इस वीडियो को देखने के बाद कई यूजर्स ने इस पर रिएक्ट किया। एक यूजर ने लिखा कि, 'इसे ही तो सही मायने में घर से काम करना कहते हैं। बस बैठे-बैठे सुरों की बारिश में भीग जाना।' दूसरे ने लिखा कि, 'उम्मीद है कि वो ठीक से सांस ले पा रहे होंगे। वो सुर जोड़ते हुए गा भी रहे हैं।' तीसरे ने लिखा कि, 'उम्मीद है कि इस धन का कुछ हिस्सा गरीबों और जरूरतमंदों के कल्याण के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। अगर मैंने कुछ गलत कहा हो तो कृपया मुझे क्षमा करें।'  

पहले भी वायरल हो चुके वीडियो 

यह पहली बार नहीं है जब गुजरात में किसी भजन कार्यक्रम में लोगों द्वारा लाखों रुपये लुटाने का वीडियो वायरल हुआ है। 2023 में, वलसाड में आयोजित एक विशेष भजन कार्यक्रम के दौरान, गायक पर भी 10, 20, 50 और 100 रुपये के नोटों की बारिश की गई थी। इसी तरह, दिसंबर 2022 में गुजरात के नवसारी गांव में एक भजन कार्यक्रम के दौरान मशहूर गायक पर 50 लाख रुपये के नोटों की बारिश की गई थी। 
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
भारत का इकलौता राज्य, जिसे झरनों का राजा कहा जाता है; 99% लोग नहीं जानते नाम

गाय का दूध हल्का पीला और भैंस का सफेद क्यों होता है, वजह सुनकर दिमाग घूम जाएगा