1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पूरी दुनिया यहीं घूमने आ गई है क्या? जानें कौन सी जगह का Video हो रहा है वायरल

पूरी दुनिया यहीं घूमने आ गई है क्या? जानें कौन सी जगह का Video हो रहा है वायरल

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप अपना माथा पकड़ लेंगे और कहेंगे कि न्यू ईयर घर पर ही मनाना सही रहेगा। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/GOVIINDD.NX वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज साल 2025 का आखिरी दिन है और कल से शुरु होगा साल 2026। अब कई लोग ऐसे हैं जो साल के अंतिम दिनों के बीच में कहीं घूमने के लिए चले जाते हैं और वहीं पर नए साल का स्वागत करते हैं। अब लोगों को कहां घूमने जाना चाहिए, इसमें सोशल मीडिया ने लोगों की बहुत मदद की है क्योंकि कई लोग ट्रैवल ब्लॉग बनाते हैं और लोगों को बताते हैं कि उन्हें कहां घूमने जाना चाहिए। अब जिस तरह एक सिक्के के दो पहलू होते हैं ठीक उसी तरह इसके भी दो पहलू हैं। सोशल मीडिया पर घूमने की जगहों के वीडियो हजारों और लाखों लोग देखते हैं और कई बार इस चक्कर में एक जगह पर भयकंर भीड़ लग जाती है। ऐसा ही कुछ वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे पारसनाथ हिल्स का बताया जा रहा है। अब वीडियो में बहुत कुछ तो बताने के लिए नहीं है मगर जो है, वो हैरान करने जैसा जरूर है। वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि वहां ट्रैक पर भयंकर भीड़ हो गई है। लोगों की रफ्तार धीमी हो गई है। ऐसा हो सकता है कि कोई वीडियो खूब वायरल हुआ होगा जिसमें इस जगह की खूबसूरती बताई गई होगी और बहुत सारे लोग यहीं पर घूमने के लिए आ गए। वीडियो खबर लिखने से 2 दिन पहले ही पोस्ट हुई है तो ऐसा हो सकता है कि सभी साल के अंत में किसी अच्छे जगह घूमने के लिए यहां पर आए हुए हो।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर goviindd.nx नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने तारीख पूछी तो वहीं एक यूजर ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है। एक और यूजर ने लिखा- और कोई बचा है क्या, या सब आ गए।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

बिल्ली और सांप के बीच चला खूनी संघर्ष, दोनों की भयंकर लड़ाई का वीडियो हो रहा वायरल

Is Dubai really safe?, ये Video देख सब हो जाएगा साफ, जानें शख्स ने ऐसा क्या बताया