A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. क्या आपने कभी खेला है ये वाला खेल? आजकल वीडियो हो रहा है खूब वायरल

क्या आपने कभी खेला है ये वाला खेल? आजकल वीडियो हो रहा है खूब वायरल

अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अनोखा खेल देखने को मिला। मैंने तो अब तक ऐसा कुछ नहीं देखा और शायद आपने भी नहीं देखा होगा। आए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@REALTOFANOJHA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज के समय में आप किसी से भी पूछेंगे कि वो सोशल मीडिया पर है या नहीं तो लगभग सभी लोग आपको हां में ही जवाब देंगे। आप भी तो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर होंगे ही और अगर ऐसा है तो फिर आप यह भी जानते होंगे कि हर दिन कुछ न कुछ वायरल होता भी देखने को मिलता है। किसी वीडियो में हंसी-मजाक का कंटेंट दिखता है तो किसी वीडियो में जुगाड़ और लोगों की अतरंगी हरकतें देखने को मिलती हैं। इसके अलावा भी तमाम तरह के वीडियो वायरल होते हैं और अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें कुछ अनोखा खेल देखने को मिला। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक जगह जमीन पर लंबा सा बांस गाड़ा गया है और उस बांस में शायद कागज से बना हुआ एक कवर डला हुआ है। अब खेल यह है कि इसे इतने जोर से ऊपर की तरफ फेंकना है कि यह बांस को पार करके बाहर निकल जाए और फिर नीचे गिरे। वीडियो में दो लड़के यह करने की कोशिश भी करते हैं मगर किसी से वो बांस पार नहीं होता है। इससे थ्रो करने की ताकत बहुत बढ़ जाएगी मगर इसमें ताकत भी बहुत लगानी पड़ेगी।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @RealTofanOjha नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- ये बहुत इंटरेस्टिंग गेम है लेकिन इसमें ताकत बहुत लगती है। दूसरे यूजर ने लिखा- ये तो शानदार गेम है और नया है। तीसरे यूजर ने लिखा- ये तो बिल्कुल नया और यूनिक गेम लग रहा है। एक अन्य यूजर ने लिखा- इसे बाहर निकालना बहुत मुश्किल है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

सिक्योरिटी गार्ड का ये वाला जुगाड़ देखा आपने? Video हो रहा है वायरल

जिस शहद को चाट-चाट कर खाते हैं आप, वह होता है मधुमक्खियों का 'जूठा'; जानिए इसे बनाने का पूरा प्रोसेस