1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ऐसा छोटू किडनैपर आपने कभी देखा है? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ प्यारा सा एक Video

ऐसा छोटू किडनैपर आपने कभी देखा है? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ प्यारा सा एक Video

अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे एक बार देखकर आपका मन शायद ही भरेगा और आप इसे कई बार देख सकते हैं। आइए फिर आपको बताते हैं कि वायरल हो रहे वीडियो में क्या है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@INNOCENT199900 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज के दौर में सोशल मीडिया का यूज बहुत ही कॉमन हो गया है। आपको लगभग हर इंसान सोशल मीडिया पर मिल ही जाएगा। लोग जैसे ही अपने काम से फ्री हो जाते हैं या फिर बोर होते हैं तो तुरंत सोशल मीडिया की गलियों में पहुंच जाते हैं और कुछ देर वहां बिताते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर हर दिन कई वायरल कंटेंट भी आपकी फीड पर आते होंगे जिसमें हंसी-मजाक के अलावा जुगाड़, स्टंट, ड्रामा देखने को मिलता होगा और कई वायरल वीडियो में बच्चों की हरकतें और उनके कारनामे देखने को मिलते हैं। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायल वीडियो में क्या नजर आया?

आपने फिल्मों में तो बहुत सारे किडनैपर्स देखे होंगे मगर वायरल वीडियो में दिखने वाली किडनैपर को देखकर आप दिल हार बैठेंगे। वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि एक छोटी सी बच्ची ने अपने भाई को पकड़ा हुआ है और एक खिलौने वाली बंदूक को उसके सिर पर ताना हुआ है। उसका भाई रो रहा है और वो वैसे ही खड़ी है। अब उसने ऐसा क्या पाने के लिए किया है मतलब चॉकलेट या फिर कुछ और खाने की चीज पाने के लिए उसने किया है, यह तो नहीं पता मगर वीडियो बहुत ही प्यारा है जो अभी वायरल हो रहा है। आप भी जब वीडियो देखेंगे तो उसे लाइक करेंगे।

यहां देखेंगे वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Innocent199900 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देख लिया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'किडनैपर ने एक छोटे लड़के को बंधक बना रखा है, एक और कैंडी की मांग कर रहा है।' वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- वो बहुत खतरनाक किडनैपर है भाई। दूसरे यूजर ने लिखा- बहुत प्यारी, बहुत क्यूट किडनैपर। तीसरे यूजर ने लिखा- दे दो यार। चौथे यूजर ने लिखा- इस छोटी प्यारी किडनैपर की मांग पूरी होनी चाहिए।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

बच्चे ने किया ऐसा कारनामा कि मां के उड़े होश, अब जमकर वायरल हो रहा है Video

अंकल की डिक्शनरी में 'डर' जैसा कोई शब्द ही नहीं है, यकीन नहीं तो वायरल Video देख लीजिए