1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ऐसी अनोखी दुकान आप देखी है कभी? अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है Video

ऐसी अनोखी दुकान आप देखी है कभी? अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है Video

अभी सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है जिसे सूरत का बताया जा रहा है। उस वीडियो में ऐसी दुकान नजर आई, जैसी आपने अब तक शायद ही कभी देखी होगी।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@IMMEMESUPPLIER वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हर दिन कुछ न कुछ वायरल होता हुआ देखने को मिल ही जाता है। आप भी सोशल मीडिया का यूज तो करते ही होंगे और अगर हर रोज एक्टिव रहते हैं तो फिर आपकी फीड पर भी हर दिन कुछ न कुछ वायरल पोस्ट आता ही होगा। कई बार वीडियो सिर्फ इस कारण वायरल हो जाते हैं क्योंकि वो लोगों के लिए बिल्कुल नया होता है और उन्होंने पहले कभी ऐसा कुछ नहीं देखा होता है। आपने भी ऐसे कई वायरल पोस्ट देखे ही होंगे जिन्होंने आपको हैरान भी किया होगा। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उस वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

आपने अब तक न जानें कितनी सारी दुकानें देखी होंगी। आमतौर पर दुकानें सड़क पर या फिर गली के किसी कोने पर होती हैं मगर कई लोग गली के अंदर अपने घर में ही छोटी सी दुकान खोल लेते हैं। आपने यह सब देखा होगा मगर क्या आपने कभी कोई ऐसी दुकान देखी है जो ग्राउंड फ्लोर पर नहीं बल्कि पहले मंजिल पर हो? शायद ही आपने कभी कुछ ऐसा देखा होगा मगर अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें एक दुकान नजर आती है जो पहले मंजिल पर है। दुकानदार को बुलाने के लिए वहां पर एक बेल लगा हुआ है और दुकानदार एक बाल्टी में सामान डालकर उसे नीचे पहुंचा देता है। वीडियो के साथ बताया गया है कि यह सूरत की वायरल शॉप है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @ImMemesupplier नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'बिजनसे आइडिया मिल गया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 35 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी रिएक्ट किया है। एक यूजर ने लिखा- और पैसे न दे कोई, सामान लेकर भाग जाए। दूसरे यूजर ने लिखा- बारिश के बाद सड़क पानी से भर जाते हैं जिसके कारण यह दुकान ऐसे बना है। तीसरे यूजर  ने लिखा- वाह क्या सीन है। चौथे यूजर ने लिखा- वर्क फ्रॉम होम है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ये तो जुगाड़ों का भी जुगाड़ निकला, Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल तो लोगों ने भी किया रिएक्ट